अभिषेक बनर्जी के गढ़ में गरजे अमित शाह- टीएमसी ने बंगाल को घुसपैठियों का स्वर्ग बना दिया

दक्षिण 24 परगना के मथुरापुर में परिवर्तन यात्रा को संबोधित करते अमित शाह.
ममता बनर्जी के बाद तृणमूल कांग्रेस के दूसरे सबसे बड़े नेता अभिषेक बनर्जी के गढ़ में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह सोमवार को खूब गरजे. उन्होंने बंगाल में भाजपा की परिवर्तन यात्रा को रवाना करते हुए टीएमसी पर जमकर हमला बोला. कहा कि तृणमूल कांग्रेस की सरकार ने पश्चिम बंगाल को घुसपैठियों का स्वर्ग बना दिया है. अमित शाह ने और क्या-क्या कहा, यहां पढ़ें.
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह सोमवार को तृणमूल कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी के गढ़ में खूब गरजे. बंगाल विधानसभा चुनाव 2025 से पहले भाजपा की परिवर्तन यात्रा को संबोधित करते हुए अमित शाह ने कहा कि ममता बनर्जी की तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) ने बंगाल को घुसपैठियों के लिए स्वर्ग बना दिया है.
दक्षिण 24 परगना से ‘परिवर्तन यात्रा’ को किया रवाना
अमित शाह दक्षिण 24 परगना जिले के मथुरापुर में आयोजित भाजपा की रैली को संबोधित कर रहे थे. मथुरापुर से उन्होंने भाजपा की ‘परिवर्तन संकल्प यात्रा’ को रवाना किया. इस अवसर पर उन्होंने एक विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा की ‘परिवर्तन यात्रा’ का उद्देश्य बंगाल में बदलाव लाना और राज्य को घुसपैठियों से मुक्त करना है.
बंगाल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
टीएमसी जीती तो अभिषेक के हाथ चली जायेगी सत्ता – शाह
अमित शाह ने कहा कि भाजपा बंगाल की भ्रष्ट टीएमसी सरकार को सत्ता से हटाकर विकास के नये युग की शुरुआत करना चाहती है. उन्होंने कहा कि अगर लोग गलती से भी टीएमसी को फिर से सत्ता में ले आते हैं, तो पश्चिम बंगाल की सरकार ममता दीदी की बजाय उनके ‘भतीजे’ के हाथों में होगी. उन्होंने कहा कि तुष्टीकरण की राजनीति ने बंगाल के विकास पर बुरा असर डाला है.
इसे भी पढ़ें
भाजपा का मिशन बंगाल : अमित शाह समेत 5 बड़े भाजपा नेता करेंगे परिवर्तन संकल्प यात्रा
SIR के मुद्दे पर फिर सुप्रीम कोर्ट जायेगी तृणमूल कांग्रेस, 6 मार्च को धरना देंगी ममता बनर्जी
एसआईआर : बंगाल में 60 लाख से अधिक संदिग्ध मतदाता, लीगल ऑफिसर्स को सौंपी गयी लिस्ट
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By मिथिलेश झा
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










