फुटपाथ दुकानदारों का तोड़ दिया आशियाना

Published by : Dipankar Shriwastaw Updated At : 01 Mar 2026 7:07 PM

विज्ञापन

फुटपाथ दुकानदारों का तोड़ दिया आशियाना

विज्ञापन

नगर निगम प्रशासन अविलंब फुटपाथ दुकानदारों को बसायेः शंकर सहरसा . फुटपाथ दुकानदार संघ वीर कुंवर सिंह चौक अध्यक्ष शंकर कुमार ने कहा कि वीर कुंवर सिंह चौक से एडीएम आवास उत्तर वेंडिंग जोन की स्वीकृति 2016 में ही हुई थी. तत्कालीन नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी सह टीवीसी अध्यक्ष प्रभात रंजन ने टीवीसी के बैठक से अतिक्रमण की अस्थायी समस्या से मुक्ति दिलाने की पहल शुरू हुई थी. नगर परिषद के तत्कालीन इंजीनियर अरुण यादव को वेंडिंग प्लान तैयार कर सौंपने का निर्देश दिया था, जिसे पूरा भी किया गया. जिसका एनओसी भी लिया गया. लेकिन आज सात साल बाद नगर परिषद नगर निगम बन गया. अधिकारी बदल गये, कुर्सियां बदल गयी, लेकिन वेंडिंग जोन सरजमीं पर नहीं उतरा. इसको लेकर कई आवेदन आयुक्त, जिलाधिकारी, मुख्यमंत्री, नगर विकास विभाग के मंत्री, नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी, नगर निगम के आयुक्त को दिया. लेकिन बात ढाक के तीन पाठ साबित हुई. हद तो तब हो गयी जब उल्टे वीर कुंवर सिंह चौक प्रतिमा से उत्तर बस स्टॉप तक जो पूर्व से स्वीकृत वेंडिंग जोन है, सभी दुकानदारों के दुकानों को तोड़ दिया गया. जिससे आज वे भुखमरी के कगार पर हैं. उन्होंने नगर निगम प्रशासन से अविलंब फुटपाथ दुकानदारों के हित में पूर्व से बने वेंडिंग जोन में बोर्ड लगाकर फुटपाथ दुकानदारों के हितों की रक्षा करने एवं व्यवसाय की सुरक्षा करने, वीर कुंवर सिंह चौक पर तोड़े गये दुकानदारों के परिवारों के साथ कोई भी अनहोनी होती है तो उसके लिए नगर निगम, अनुमंडल प्रशासन एवं जिला प्रशासन जिम्मेवार होगा. फुटपाथ दुकानदारों ने पीएम सम्मान निधि योजना से रोजगार चलाने के लिए पीएम स्व निधि योजना से ऋण लेकर अपना व्यवसाय चलाने की शुरुआत की थी, उसे भी चुकाने के लिए लाले पड़ रहे हैं. उन्होंने कहा कि तय समय के अंदर वीर कुंवर सिंह चौक के दुकानदारों को वेंडिंग जोन बनाकर बसाया नहीं गया एवं फुटपाथ दुकानदारों के परिवार के साथ कोई अनहोनी हुई तो उसके लिए जिम्मेवार सिर्फ नगर विकास विभाग के तमाम पदाधिकारी एवं जिला प्रशासन के लोग होंगे. तब आंदोलन और उग्र होगा. फुटपाथ दुकानदार इसके लिए जिम्मेवार नहीं होंगे.

विज्ञापन
Dipankar Shriwastaw

लेखक के बारे में

By Dipankar Shriwastaw

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन