जीविका व एसआईएस ग्रुप का विशेष रोजगार शिविर

Updated:
विज्ञापन

फोटो -सहरसा - शिविर में भाग लेते अभ्यर्थी व अन्य | Prabhat Khabar Network

सहरसा में जीविका और एसआईएस ग्रुप द्वारा युवाओं के लिए विशेष रोजगार शिविर का आयोजन किया जा रहा है। जानें भर्ती प्रक्रिया, वेतन और शिविर की पूरी जानकारी।

विज्ञापन

जिले के युवाओं को निजी क्षेत्र में मिलेगा नौकरी का मौका सहरसा. ग्रामीण युवाओं को निजी क्षेत्र में रोजगार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जिला जीविका व एसआईएस ग्रुप द्वारा जिले के सभी प्रखंडों में विशेष रोजगार शिविर आयोजित किये जा रहे हैं. जिला परियोजना प्रबंधक श्लोक कुमार के नेतृत्व में आयोजित इस अभियान के माध्यम से योग्य युवक-युवतियों का चयन सुरक्षा क्षेत्र की विभिन्न कंपनियों में रोजगार के लिए किया जायेगा. रोजगार शिविर की शुरुआत 15 जुलाई को सत्तरकटैया प्रखंड से हो चुकी है. जबकि गुरुवार को सौरबाजार प्रखंड में शिविर का आयोजन किया गया. आगामी कार्यक्रम के तहत 17 जुलाई को पतरघट, 18 जुलाई को सोनवर्षा, 20 जुलाई को महिषी, 21 जुलाई को नौहट्टा, 22 जुलाई को कहरा, 23 जुलाई को सलखुआ, 24 जुलाई को बनमा इटहरी एवं 25 जुलाई को सिमरी बख्तियारपुर में शिविर लगाए जायेंगे. सभी शिविर सुबह 10 बजे से शाम चार बजे तक संबंधित जीविका संकुल स्तरीय संघ कार्यालयों में आयोजित होंगे. शिविर में सिक्योरिटी गार्ड, सिक्योरिटी सुपरवाइजर, सिक्योरिटी लीड एवं ग्रेजुएट ट्रेनी ऑफिसर जैसे पदों पर भर्ती की जा रही है. चयनित अभ्यर्थियों को पद के अनुसार 16 हजार से 40 हजार रुपये प्रतिमाह तक वेतन दिया जायेगा. इसके अलावा भविष्य निधि, कर्मचारी राज्य बीमा, पेंशन योजना, प्रशिक्षण, पदोन्नति के अवसर व अन्य नियमानुसार सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जायेंगी. रोजगार शिविर में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को आधार कार्ड, शैक्षणिक प्रमाण-पत्र, पासपोर्ट आकार का फोटो, बैंक पासबुक एवं मोबाइल नंबर साथ लाना अनिवार्य होगा. चयन प्रक्रिया में दस्तावेज सत्यापन, शारीरिक माप व फिटनेस परीक्षण, मेडिकल जांच, साक्षात्कार तथा चयन के बाद प्रशिक्षण शामिल रहेगा. जीविका डीपीएम ने जिले के सभी योग्य युवक-युवतियों से निर्धारित तिथि एवं स्थान पर आवश्यक दस्तावेजों के साथ पहुंचकर इस रोजगार अवसर का लाभ उठाने की अपील की है. उन्होंने कहा कि यह पहल ग्रामीण युवाओं को निजी क्षेत्र में सम्मानजनक रोजगार उपलब्ध कराने एवं उनकी आर्थिक आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है. फोटो -सहरसा - शिविर में भाग लेते अभ्यर्थी व अन्य.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन