बकुनिया पंचायत में कोसी का भीषण कटाव, दर्जनों परिवारों पर मंडराया विस्थापन का खतरा

Updated:
विज्ञापन
फोटो- बकुनिया वार्ड नं 6 में लगे भीषण कटाव

फोटो- बकुनिया वार्ड नं 6 में लगे भीषण कटाव

नवहट्टा प्रखंड के बकुनिया पंचायत में कोसी नदी के बढ़ते कटाव से ग्रामीणों में भय का माहौल है. महादलित और मंडल टोला के दर्जनो घर नदी की जद में आ गए हैं, जिससे विस्थापन का खतरा मंडरा रहा है. स्थानीय लोगों ने तत्काल बचाव कार्य शुरू करने की मांग की है.

विज्ञापन

Kosi Erosion: सहरसा जिले के नवहट्टा प्रखंड अंतर्गत डरहार थाना क्षेत्र की बकुनिया पंचायत के वार्ड संख्या 6 एवं 7 में कोसी नदी का कटाव लगातार तेज हो रहा है. नदी की धारा आबादी की ओर बढ़ने से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है. प्रभावित परिवारों ने जिला प्रशासन और जल संसाधन विभाग से तत्काल कटाव रोकने के लिए बचाव कार्य शुरू कराने की मांग की है.

महादलित और मंडल टोला पर सबसे अधिक खतरा

कटाव से वार्ड संख्या 6 का मंडल टोला, महादलित टोला तथा पानी टंकी के आसपास का इलाका सबसे अधिक प्रभावित है. ग्रामीणों के अनुसार नदी लगातार जमीन काट रही है, जिससे कई घरों की दूरी अब काफी कम रह गई है. लोग रातभर जागकर नदी की गतिविधियों पर नजर रख रहे हैं.

दर्जनों परिवारों के सामने बेघर होने का संकट

Kosi Erosion: ग्रामीणों ने बताया कि संजय महतो, फुलेश्वर महतो, निरो देवी, पुलकित महतो, सुरेश महतो, चंदर महतो, रितेश महतो, अशोक महतो, नरेश महतो, दिलीप महतो, हरिवल्लभ महतो, बदरी सदा, भूलन सदा, संजूर सदा, गणेशी सदा, कमलेश्वरी महतो, केली देवी, कमल सदा, दुरो देवी, राजकुमार सदा, विनोद सदा एवं उतिम सदा सहित कई परिवारों के घर कटाव की जद में आ चुके हैं. हर दिन नदी की तेज धारा जमीन का हिस्सा काट रही है.

सरकारी संपत्तियों पर भी मंडराया खतरा

ग्रामीणों का कहना है कि यदि कटाव की रफ्तार इसी तरह जारी रही तो न केवल लोगों के घर प्रभावित होंगे, बल्कि क्षेत्र की पानी टंकी सहित अन्य सरकारी संपत्तियां भी खतरे में पड़ सकती हैं. इससे पूरे इलाके की पेयजल व्यवस्था प्रभावित होने की आशंका है.

युद्धस्तर पर बचाव कार्य शुरू करने की मांग

ग्रामीणों ने जिला प्रशासन, जल संसाधन विभाग एवं जनप्रतिनिधियों से तत्काल कटाव निरोधी कार्य शुरू कराने की मांग की है. उनका कहना है कि समय रहते प्रभावी कदम नहीं उठाए गए तो दर्जनों परिवारों को अपना घर छोड़ने के लिए मजबूर होना पड़ेगा.



विज्ञापन
राजेश डेंजिल

लेखक के बारे में

By राजेश डेंजिल

पत्रकारिता में 14 वर्षों का अनुभव. पत्रकारिता के क्षेत्र में वर्ष 2012 से लगातार कार्य कार्यरत हैं. वर्तमान में सहरसा जिले के पतरघट प्रखंड से समाचार संकलन का कार्य कर रहे हैं. मेरी रूचि राजनीति व समाज सेवा में है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन