प्रेम विवाह के बाद उजड़ गयी हंसती-खेलती दुनिया! पाकुड़ में युवक ने लगायी फांसी

मृत युवक की फाइल फोटो
Pakur Suicide News: पाकुड़ के हिरणपुर में एक 28 वर्षीय युवक शुभंकर दास ने कुएं में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. मौके से एक सुसाइड नोट बरामद हुआ है जिसमें युवक ने अपनी जिंदगी से परेशान होने की बात लिखी है. प्रेम विवाह के बाद पत्नी से अलगाव को मौत की वजह माना जा रहा है. पुलिस मामले की जांच में जुटी है.
Pakur Suicide News, पाकुड़ (सुनील दे): पाकुड़ के हिरणपुर थाना क्षेत्र स्थित हाथकाठी गांव में सोमवार की अहले सुबह एक युवक ने आत्महत्या कर लिया. मृतक की पहचान शुभंकर दास उर्फ बुबाई (28) के रूप में हुई है. घटना के बाद से गांव में शोक का माहौल है. प्राप्त जानकारी के अनुसार, युवक ने रस्सी के सहारे कुएं में फांसी लगाकर खुदकुशी ली. मामले की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सोनाजोड़ी सदर अस्पताल भेज दिया.
जिंदगी से परेशान था युवक
बताया जा रहा है कि मृतक ने एक सुसाइड नोट भी छोड़ा है, जिसमें उसने अपनी जिंदगी से परेशान होने की बात लिखी है. उन्होंने इस नोट में यह भी स्पष्ट किया है कि इस कदम के लिए किसी अन्य व्यक्ति को जिम्मेदार न ठहराया जाये. पुलिस सुसाइड नोट की सत्यता और अन्य पहलुओं की गंभीरता से जांच कर रही है.
Also Read: जमशेदपुर में संस्थापक दिवस पर फूलों में मुस्कुराएंगे रतन टाटा, चित्रकार ने बनाई 22 फुट की तस्वीर
कुछ साल पहले युवक ने किया था प्रेम विवाह
स्थानीय लोगों के अनुसार, शुभंकर दास ने कुछ वर्ष पूर्व प्रेम विवाह किया था. हालांकि, शादी के कुछ समय बाद पति-पत्नी के बीच अक्सर विवाद होने लगा था, इस कारण दोनों अलग हो गये थे. माना जा रहा है कि पारिवारिक तनाव के कारण वह मानसिक रूप से परेशान चल रहा था. पुलिस का कहना है कि मामले की हर एंगल से जांच की जा रही है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जायेगी.
Also Read: बहरागोड़ा में 10वें सामूहिक विवाह समारोह, ओड़िया सुपरस्टार सिद्धांत महापात्र मुख्य अतिथि
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sameer Oraon
इंटरनेशनल स्कूल ऑफ बिजनेस एंड मीडिया से बीबीए मीडिया में ग्रेजुएट होने के बाद साल 2019 में भारतीय जनसंचार संस्थान दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. 5 साल से अधिक समय से प्रभात खबर में डिजिटल पत्रकार के रूप में कार्यरत हूं. इससे पहले डेली हंट में बतौर प्रूफ रीडर एसोसिएट के रूप में काम किया. झारखंड के सभी समसामयिक मुद्दे खासकर राजनीति, लाइफ स्टाइल, हेल्थ से जुड़े विषयों पर लिखने और पढ़ने में गहरी रुचि है. तीन साल से अधिक समय से झारखंड डेस्क पर काम कर रहा हूं. फिर लंबे समय तक लाइफ स्टाइल के क्षेत्र में भी काम किया हूं. इसके अलावा स्पोर्ट्स में भी गहरी रुचि है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




