मंडल कारा में बंदियों को दी गयी कानूनी अधिकारों की जानकारी

Updated:
विज्ञापन

बंदियों को जानकरी देते | Prabhat Khabar Network

झारखंड अंगिका समाज की पाकुड़ जिला बैठक में नई कार्यकारिणी गठित। डॉ. मनोहर कुमार अध्यक्ष, कृपा सिन्धु तिवारी महासचिव बने। अंगिका महिला समूह का गठन, प्राची चौधरी अध्यक्षा। जनगणना में अंगिका को अलग भाषा दर्ज कराने, जेटेट में शामिल कराने तथा संगठन को पंचायत स्तर तक मजबूत करने का निर्णय लिया गया।

विज्ञापन

नगर प्रतिनिधि, पाकुड़ डालसा द्वारा चलाये जा रहे 90 दिवसीय गहन विधिक जागरुकता एवं जनसंपर्क अभियान के तहत मंडल कारा पाकुड़ में विधिक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया. कार्यक्रम का आयोजन डालसा सचिव रूपा बंदना किरो के मार्गदर्शन में किया गया. इस दौरान लीगल एड डिफेंस काउंसिल सिस्टम के डिप्टी चीफ मो नुकुमुद्दीन शेख ने बंदियों को उनके कानूनी अधिकारों एवं विभिन्न विधिक प्रावधानों की जानकारी दी. उन्होंने बताया कि जिला विधिक सेवा प्राधिकार के माध्यम से पात्र व्यक्तियों को निशुल्क कानूनी सहायता उपलब्ध करायी जाती है. साथ ही बंदियों को न्यायिक प्रक्रियाओं, कानूनी अधिकारों तथा सामाजिक कुरीतियों के प्रति जागरूक किया गया. कार्यक्रम में बंदियों से संवाद कर उनके अधिकारों से संबंधित जिज्ञासाओं का भी समाधान किया गया. मौके पर मंडल कारा के प्रशासनिक अधिकारी, पारा लीगल वॉलंटियर कान्हू हांसदा सहित अन्य लोग उपस्थित थे.

विज्ञापन
सानू दत्ता

लेखक के बारे में

By सानू दत्ता

सानू दत्ता: पिछले 14 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हूं। वर्तमान में प्रभात खबर, पाकुड़ में कार्यरत हूं। ग्रामीण विकास, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य, पंचायत और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों की रिपोर्टिंग में विशेष रुचि और अनुभव रखता हूं। डिजिटल पत्रकारिता और मल्टीमीडिया कंटेंट निर्माण के क्षेत्र में भी सक्रिय रूप से कार्य कर रहा हूं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola