10 साल से पुलिस को चकमा दे रही पति हत्याकांड की आरोपी गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन

पाकुड़ में पति की हत्या के मामले में 10 साल से फरार चल रही महिला पन्नी मरांडी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेजा गया है.

विज्ञापन

पाकुड़ : मालपहाड़ी ओपी थाना क्षेत्र के पैकपाड़ा गांव में पति की हत्या के आरोप में पिछले करीब 10 वर्षों से फरार चल रही महिला पन्नी मरांडी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने शुक्रवार को उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया.

आपके शहर में

विज्ञापन

2013 से फरार थी आरोपी महिला

मालपहाड़ी ओपी पुलिस के अनुसार, वर्ष 2013 में पन्नी मरांडी पर अपने पति बड़का मरांडी की हत्या करने का आरोप लगा था. घटना के बाद से ही वह पुलिस की गिरफ्त से फरार चल रही थी. मामले में न्यायालय की ओर से आरोपी महिला के खिलाफ वारंट जारी किया गया था.

गुप्त सूचना पर गांव में छापेमारी

पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि पन्नी मरांडी अपने गांव पैकपाड़ा आई हुई है. सूचना के आधार पर मालपहाड़ी ओपी पुलिस ने गांव में छापेमारी कर उसे गिरफ्तार कर लिया.

वारंट के आधार पर हुई गिरफ्तारी

मालपहाड़ी ओपी प्रभारी ने बताया कि पति की हत्या के मामले में लंबे समय से फरार चल रही आरोपी पन्नी मरांडी को न्यायालय के वारंट के आधार पर गिरफ्तार किया गया है. गिरफ्तारी के बाद आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी कर उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola