पाकुड़ पुलिस हुई और मजबूत, 32 नए पेट्रोलिंग वाहनों से बढ़ेगी गश्ती

Updated:
विज्ञापन

पुलिस को मिले नए पेट्रोलिंग वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना करते सांसद, विधायकगण, उपायुक्त व पुलिस अधीक्षक | Prabhat Khabar Network

पाकुड़ जिले में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए पुलिस को 14 नए पेट्रोलिंग वाहन और 18 मोटरसाइकिलें मिली हैं, जिससे अपराध नियंत्रण में मदद मिलेगी.

विज्ञापन

पाकुड़ : जिले में सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने तथा अपराध नियंत्रण को प्रभावी बनाने के लिए पाकुड़ जिला पुलिस को 14 नए पेट्रोलिंग वाहन (बोलेरो) और 18 पेट्रोलिंग मोटरसाइकिल उपलब्ध करायी गयी हैं. पुलिस मुख्यालय, रांची की ओर से मिले इन वाहनों का इस्तेमाल नियमित गश्ती, अपराध नियंत्रण, विधि-व्यवस्था बनाए रखने तथा आपात स्थिति में त्वरित कार्रवाई के लिए किया जाएगा.

आपके शहर में

विज्ञापन

बुधवार को समाहरणालय परिसर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान राजमहल सांसद विजय हांसदा, महेशपुर विधायक स्टीफन मरांडी, लिट्टीपाड़ा विधायक हेमलाल मुर्मू, पाकुड़ विधायक निशात आलम, उपायुक्त मेघा भारद्वाज और पुलिस अधीक्षक अनुदीप सिंह ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर पेट्रोलिंग वाहनों को रवाना किया.

पुलिस को मिले नए पेट्रोलिंग वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना करते सांसद, विधायकगण, उपायुक्त व पुलिस अधीक्षक | Prabhat Khabar Network
पुलिस को मिले नए पेट्रोलिंग वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना करते सांसद, विधायकगण, उपायुक्त व पुलिस अधीक्षक | Prabhat Khabar Network

दूरदराज के इलाकों में बढ़ेगी पुलिस की पहुंच

इस मौके पर पुलिस अधीक्षक अनुदीप सिंह ने बताया कि झारखंड सरकार और पुलिस मुख्यालय, रांची की ओर से पाकुड़ जिले के लिए 14 बोलेरो पेट्रोलिंग वाहन और 18 पेट्रोलिंग मोटरसाइकिल आवंटित की गयी हैं. नए वाहनों के मिलने से जिले में पुलिस की गश्ती व्यवस्था को और मजबूती मिलेगी.

उन्होंने कहा कि किसी आपराधिक घटना या आपात स्थिति की सूचना मिलने पर पुलिस टीम अब कम समय में घटनास्थल तक पहुंच सकेगी. खासकर ग्रामीण और दूरदराज के क्षेत्रों में नियमित गश्ती बढ़ाने में इन वाहनों की महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी.

अपराध नियंत्रण में मिलेगी मदद

एसपी ने कहा कि पुलिस की त्वरित पहुंच से अपराध पर प्रभावी नियंत्रण में मदद मिलेगी. साथ ही, आम लोगों में सुरक्षा की भावना भी मजबूत होगी. नए पेट्रोलिंग वाहनों के माध्यम से संवेदनशील क्षेत्रों में निगरानी बढ़ाने के साथ-साथ विधि-व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस को सुविधा होगी.

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, नए वाहनों के संचालन से जिले में पुलिस की सक्रियता बढ़ेगी और किसी भी आपात परिस्थिति में त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जा सकेगी.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola