मोबाइल खोने वालों के लिए खुशखबरी! पाकुड़ पुलिस ने 34 फोन खोज निकाले
ऑपरेशन मुस्कान के तहत बरामद मोबाइल धारकों को सौंपते पुलिस पदाधिकारी | Prabhat Khabar Network
पाकुड़ पुलिस ने ऑपरेशन मुस्कान के तहत 34 गुम मोबाइल बरामद कर उनके असली मालिकों को सौंपे. मोबाइल पाकर लोगों के चेहरे खिले, पुलिस की कार्यशैली की सराहना की.
पाकुड़ : जिला पुलिस ने ऑपरेशन मुस्कान के तहत जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों से गुम हुए 34 मोबाइल फोन बरामद कर उनके वास्तविक धारकों को सौंप दिया. अपना खोया मोबाइल वापस पाकर धारकों के चेहरे पर खुशी देखी गयी. मोबाइल प्राप्त करने वाले लोगों ने पुलिस के प्रति आभार जताते हुए कहा कि उन्हें मोबाइल वापस मिलने की उम्मीद नहीं थी, लेकिन पाकुड़ पुलिस ने इसे संभव कर दिखाया. बुधवार को दिशा की बैठक में शामिल होने पहुंचे राजमहल सांसद विजय हांसदा, महेशपुर विधायक स्टीफन मरांडी, लिट्टीपाड़ा विधायक हेमलाल मुर्मू, पाकुड़ विधायक निशात आलम, उपायुक्त मेघा भारद्वाज एवं पुलिस अधीक्षक अनुदीप सिंह समेत अन्य पुलिस पदाधिकारियों की मौजूदगी में बरामद मोबाइल उनके धारकों को सौंपे गये.
आपके शहर में
नगर थाना से सबसे अधिक छह मोबाइल बरामद
पुलिस अधीक्षक कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार बरामद 34 मोबाइल में नगर थाना क्षेत्र के छह, मालपहाड़ी ओपी के छह, पाकुड़िया थाना के पांच, मुफस्सिल थाना के चार, महेशपुर थाना के तीन, हिरणपुर थाना के तीन, लिट्टीपाड़ा थाना के दो, अमड़ापाड़ा थाना के दो, रद्दीपुर थाना के दो और सिमलॉग ओपी का एक मोबाइल शामिल है.
गुम या चोरी हुए मोबाइल को ट्रैक करने में मिलती है मदद
पुलिस अधीक्षक अनुदीप सिंह ने कहा कि पाकुड़ पुलिस का ऑपरेशन मुस्कान लगातार जारी रहेगा. इसके तहत गुम या चोरी हुए जो भी मोबाइल बरामद होंगे, उन्हें सत्यापन के बाद उनके वास्तविक धारकों को सौंपा जाएगा. उन्होंने बताया कि भारत सरकार के दूरसंचार विभाग की ओर से शुरू किये गये डिजिटल सिस्टम के माध्यम से गुम या चोरी हुए मोबाइल को ब्लॉक और ट्रैक किया जा सकता है. मोबाइल के आईएमईआई नंबर के आधार पर उसे देश के विभिन्न दूरसंचार नेटवर्क पर ब्लैकलिस्ट कराया जा सकता है. इससे चोरी या गुम हुए मोबाइल के दोबारा उपयोग पर रोक लगाने और उन्हें बरामद करने में पुलिस को मदद मिलती है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए