फ्लिपकार्ट डिलीवरी कर्मी हड़ताल पर, नाश्ता भत्ता बंद होने पर खोला मोर्चा : पार्सल सप्लाई पूरी तरह ठप!

Updated:
विज्ञापन

विरोध व्यक्त करते डिलीवरी कर्मी | Prabhat Khabar Network

महेशपुर में फ्लिपकार्ट डिलीवरी कर्मियों ने नाश्ते की राशि बंद होने के विरोध में धरना दिया. डिलीवरी प्रभावित, कर्मियों ने पार्सल भुगतान बढ़ाने की मांग की है.

विज्ञापन

महेशपुर : महेशपुर प्रखंड मुख्यालय के अंबेडकर चौक स्थित फ्लिपकार्ट कंपनी के कार्यालय के बाहर गुरुवार को पार्सल डिलीवरी कर्मियों ने जोरदार प्रदर्शन किया। कर्मियों का आरोप है कि कंपनी ने उन्हें मिलने वाला नाश्ता भत्ता अचानक बंद कर दिया है, जिसके विरोध में उन्होंने बुधवार से ही काम पूरी तरह बंद कर धरना शुरू कर दिया है।

आपके शहर में

विज्ञापन

हड़ताल से पार्सल डिलीवरी बुरी तरह प्रभावित

डिलीवरी कर्मियों के काम बंद करने के कारण प्रखंड क्षेत्र के कई हिस्सों में सामानों की डिलीवरी ठप हो गई है, जिससे आम ग्राहकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। प्रदर्शन में दिलीप कुमार साहा, मुकेश मरांडी, बिट्टू पाल, कन्हैया नाथ, बुलेट रविदास, मानसिंह हांसदा, पप्पू रविदास, मोहनलाल साह, अगेस्टेन समेत दर्जनों कर्मी शामिल थे।

आर्थिक बोझ बढ़ने से नाराज हैं कर्मी

कर्मियों ने बताया कि वर्तमान में उन्हें अलग-अलग पिन कोड के हिसाब से प्रति पार्सल 16 से 17 रुपये ही मिल रहे हैं। पहले पार्सल भुगतान के अलावा कंपनी नाश्ते के लिए अलग से राशि देती थी, जिसे अब बंद कर दिया गया है। भत्ता बंद होने से कर्मियों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ रहा है, जिससे उनमें काफी आक्रोश है।

प्रति पार्सल नए रेट की रखी मांग

विरोध जता रहे कर्मियों ने साफ किया है कि जब तक उनकी मांगों पर सकारात्मक फैसला नहीं होता, तब तक हड़ताल जारी रहेगी। उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों के लिए नए भुगतान दर तय करने की मांग रखी है:

  • पिन कोड 814111: ₹22 प्रति पार्सल
  • पिन कोड 816117: ₹21 प्रति पार्सल
  • पिन कोड 816106: ₹20 प्रति पार्सल
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola