गोकुलपुर में बकरी चोरी करते ग्रामीणों ने दबोचा, पुलिस ने आरोपी को भेजा न्यायिक हिरासत में
AI-generated प्रतीकात्मक तस्वीर
गोकुलपुर गांव में ग्रामीणों ने बकरी चोरी करते एक व्यक्ति को रंगेहाथ पकड़ा. पकड़े गए व्यक्ति की पहचान नललपोखर निवासी सद्दाम अंसारी के रूप में हुई. ग्रामीणों ने उसे स्थानीय पुलिस के हवाले कर दिया.
पाकुड़ : नगर थाना क्षेत्र के गोकुलपुर गांव में ग्रामीणों ने बकरी चोरी करते हुए एक व्यक्ति को रंगे हाथ पकड़ लिया. ग्रामीणों ने पकड़े गए व्यक्ति से पूछताछ की, जिसमें उसकी पहचान नललपोखर निवासी सद्दाम अंसारी के रूप में हुई. इसके बाद ग्रामीणों ने उसे नगर थाना पुलिस के हवाले कर दिया.
आपके शहर में
लिखित आवेदन देकर की शिकायत
मामले को लेकर गोकुलपुर निवासी मिथुन ठाकुर ने नगर थाना में लिखित आवेदन दिया. आवेदन में बकरी चोरी किए जाने की शिकायत की गई है. पुलिस ने आवेदन के आधार पर मामला दर्ज कर आरोपी सद्दाम अंसारी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया.
प्राथमिकी दर्ज कर भेजा जेल
नगर थाना प्रभारी अनिल कुमार गुप्ता ने बताया कि गोकुलपुर में ग्रामीणों ने एक व्यक्ति को बकरी चोरी करते हुए पकड़ा था. मामले को लेकर पीड़ित की ओर से आवेदन प्राप्त हुआ था. आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए