घरेलू विवाद से परेशान होकर एक युवक ने दी जान, बेडशीट के सहारे लटका मिला शव

Updated:
विज्ञापन
घरेलू विवाद से परेशान होकर एक युवक ने दी जान, बेडशीट के सहारे लटका  युवक का शव पुलिस ने किया बरामद

मृतक के घर पर छानबीन करती पुलिस | Prabhat Khabar Network

पाकुड़ के बड़ी अलीगंज में घरेलू विवाद के चलते एक युवक ने फांसी लगाकर जान दी. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है.

विज्ञापन

प्रतिनिधि, पाकुड़

नगर थाना की पुलिस ने मंगलवार को थाना क्षेत्र के बड़ी अलीगंज से करीब 32 वर्षीय राहुल राय का शव बेडशीट के सहारे लटका हुआ बरामद किया है. मृतक के परिवार की ओर से मिली जानकारी के अनुसार घरेलू विवाद से परेशान होकर युवक ने आत्महत्या की है. घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में आसपास के लोग मृतक के घर पहुंचे. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सोना जोड़ी सदर अस्पताल भेज दिया. मामले में मृतक के बड़े भाई नंदू राय ने बताया कि मृतक चार भाइयों में सबसे छोटा था और व ड्राइवर का काम करता था.

उसकी शादी 10 साल पहले पाकुड़ प्रखंड के गोसाईपुर में हुई थी. पति-पत्नी में किसी बात को लेकर विवाद चल रहा था. जिसको लेकर पंचायत भी हुई थी. मृतक परेशान था. ऐसी आशंका है कि इसी विवाद के चलते उसने आत्महत्या कर लिया है. बहरहाल मामले को लेकर पुलिस छानबीन कर रही है.

मामले को लेकर नगर थाना प्रभारी अनिल कुमार गुप्ता ने बताया कि घटना की जानकारी मिली है. मृतक के परिवार से अभी तक किसी प्रकार का कोई आवेदन प्राप्त नहीं हुआ है. शव को पोस्टमार्टम के लिए सोना जोड़ी सदर अस्पताल भेज दिया गया है. आत्महत्या के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल पाया है. घरेलू विवाद की जानकारी मिली है. पुलिस सभी बिंदुओं पर छानबीन कर रही है. परिजनों से मामले की पूछताछ कर आगे की कार्रवाई की जाएगी.


विज्ञापन
Raghav Mishra

लेखक के बारे में

By Raghav Mishra

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola