पाकुड़ में झारखंड प्रदेश अंगिका समाज की नई जिला कार्यकारिणी का गठन, डॉ. मनोहर कुमार बने अध्यक्ष

Updated:
विज्ञापन

बैठक में शामिल झारखंड प्रदेश अंगिका समाज के पदाधिकारी एवं सदस्य | Prabhat Khabar Network

पाकुड़ में झारखंड प्रदेश अंगिका समाज की नई जिला कार्यकारिणी का गठन हुआ। डॉ. मनोहर कुमार को अध्यक्ष और प्राची चौधरी को महिला विंग की अध्यक्षा चुना गया है।

विज्ञापन

पाकुड़ झारखंड प्रदेश अंगिका समाज (अंग) की जिला इकाई, पाकुड़ की संगठनात्मक बैठक प्रदेश पर्यवेक्षक सुरजीत झा की देखरेख में संपन्न हुई. बैठक में सर्वसम्मति से सत्र 2026-2029 के लिए नई जिला कार्यकारिणी का गठन किया गया. निर्वाचन में डॉ. मनोहर कुमार को अध्यक्ष, कृपा सिन्धु तिवारी 'बच्चन' को महासचिव, संजय कुमार शुक्ला को सचिव तथा अरुण कुमार सिंह को कोषाध्यक्ष चुना गया. अन्य सभी पदों पर भी सर्वसम्मति से पदाधिकारियों का चयन किया गया.

आपके शहर में

विज्ञापन

बैठक में कैलाश झा एवं रूमा सिंह को प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य तथा झारखंड राज्य साहित्य, संगीत, नाटक एवं ललित कला के जिला प्रतिनिधि के रूप में मनोनीत किया गया. महिलाओं की भागीदारी को बढ़ावा देने के उद्देश्य से अंगिका महिला समूह, पाकुड़ का भी गठन किया गया. इसमें प्राची चौधरी को अध्यक्षा, निधि गुप्ता एवं सीमा कुमारी को उपाध्यक्ष, पूनम देवी को सचिव, रश्मि कुमारी को संगठन सचिव, नीतू देवी को सह-संगठन सचिव, मधु देवी को कोषाध्यक्ष, निक्की कुमारी को मीडिया प्रभारी तथा मीरा प्रवीण सिंह को संरक्षक बनाया गया.

बैठक में आगामी जनगणना में अंगिका भाषा को पृथक भाषा के रूप में दर्ज कराने, जेटेट (JTET) नियुक्ति नियमावली में अंगिका भाषा को शामिल कराने, सदस्यता अभियान को तेज करने तथा संगठन को पंचायत स्तर तक सशक्त बनाने का निर्णय लिया गया. नवगठित कार्यकारिणी ने अंगिका भाषा, साहित्य, संस्कृति एवं लोक परंपराओं के संरक्षण, संवर्धन और प्रचार-प्रसार के लिए पूरी निष्ठा एवं सक्रियता के साथ कार्य करने का संकल्प व्यक्त किया.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola