एआईएमआईएम ने शुरू किया एसआईआर हेल्प डेस्क, हर पंचायत में सेवा केंद्र खोलने की घोषणा

Updated:
विज्ञापन

हेल्प डेस्क के शुभारंभ के दौरान उपस्थित एआईएमआईएम ने नेता | Prabhat Khabar Network

एआईएमआईएम ने पाकुड़ में एसआईआर हेल्प डेस्क का शुभारंभ किया. पार्टी ने जिले की हर पंचायत में सेवा केंद्र खोलने की घोषणा की है. पूरी जानकारी यहाँ पढ़ें.

विज्ञापन

नगर प्रतिनिधि, पाकुड़ : ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) के पाकुड़ जिला कार्यालय में शनिवार को एसआईआर हेल्प डेस्क का शुभारंभ किया गया. कार्यक्रम में झारखंड प्रदेश सह-प्रभारी एवं विधान परिषद सदस्य मिर्जा रियाजुल हसन अफेंदी, पूर्व विधायक अकिल अख्तर, युवा नेता अफीफ अमसल सहित पार्टी के कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे. इस अवसर पर नेताओं ने बताया कि एसआइआर हेल्प डेस्क के माध्यम से आम लोगों को आवश्यक दस्तावेज, सरकारी योजनाओं की जानकारी तथा विभिन्न प्रशासनिक प्रक्रियाओं से संबंधित सहायता उपलब्ध कराई जाएगी.

आपके शहर में

विज्ञापन

साथ ही घोषणा की गई कि आने वाले दिनों में जिले की प्रत्येक पंचायत में एसआइआर हेल्प डेस्क स्थापित किया जाएगा. मिर्जा रियाजुल हसन अफेंदी ने कहा कि एआईएमआईएम केवल चुनावी राजनीति तक सीमित नहीं है, बल्कि जनता की समस्याओं के समाधान और उनके अधिकारों की रक्षा के लिए लगातार कार्य करती है. पूर्व विधायक अकिल अख्तर ने कहा कि हेल्प डेस्क के माध्यम से लोगों को स्थानीय स्तर पर सहायता मिलेगी. वहीं अफीफ अमसल ने कहा कि पार्टी कार्यकर्ता जनता की हर संभव मदद के लिए सदैव तत्पर रहेंगे.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola