डीसी ने किया बूथों का निरीक्षण, कहा सूची में किसी प्रकार की त्रुटि, आपत्ति या शंका होने पर उसका तत्काल निराकरण करें

बीएलओ व बीएलए-2 के साथ बैठक करती उपायुक्त | Prabhat Khabar Network
पाकुड़ उपायुक्त मेघा भारद्वाज ने मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य का निरीक्षण किया और बीएलओ को त्रुटियों के तत्काल निराकरण के निर्देश दिए.
नगर प्रतिनिधि, पाकुड़ मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त मेघा भारद्वाज ने मंगलवार को पाकुड़ विधानसभा क्षेत्र के मतदान केंद्र संख्या 213, 409 एवं 410 का निरीक्षण कर चल रहे कार्यों की समीक्षा की. इस दौरान उन्होंने बीएलओ-बीएलए-2 बैठक एवं चुनाव पाठशाला में भाग लेकर बीएलओ, बीएलए-2, जनप्रतिनिधियों और स्थानीय नागरिकों से संवाद किया. निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने अब तक प्राप्त गणना प्रपत्रों, डिजिटाइजेशन की प्रगति, सत्यापित एवं मैप किए गए मतदाताओं की संख्या, शेष अनमैप मतदाताओं की स्थिति तथा एएसडीडी सूची की समीक्षा की.
उन्होंने कहा कि सूची में किसी प्रकार की त्रुटि, आपत्ति या शंका होने पर उसका तत्काल निराकरण किया जाए, ताकि आगामी चरण का पुनरीक्षण कार्य पूरी पारदर्शिता और शुद्धता के साथ संपन्न हो सके. उपायुक्त ने बीएलओ को निर्देश दिया कि नए मतदाताओं का पंजीकरण, नाम संशोधन, विलोपन तथा अन्य आवेदनों का समयबद्ध निष्पादन सुनिश्चित करें. उन्होंने कहा कि मतदाता सूची लोकतंत्र की आधारशिला है और प्रत्येक पात्र नागरिक का नाम सूची में शामिल होना जरूरी है. इसके लिए सभी बीएलओ, बीएलए-2 और संबंधित अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करना होगा.
उन्होंने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों और आम नागरिकों से भी विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम में सक्रिय भागीदारी निभाने की अपील की. मौके पर एईआरओ सह अंचलाधिकारी अरविन्द कुमार बेदिया, अतिरिक्त एईआरओ सह कार्यपालक पदाधिकारी अमरेंद्र कुमार चौधरी, बीएलओ सुपरवाइजर, बीएलओ, बीएलए-2 सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










