सामाजिक सौहार्द और उल्लास के बीच हुआ होली मिलन समारोह

Published by : Dipankar Shriwastaw Updated At : 01 Mar 2026 7:46 PM

विज्ञापन

सामाजिक सौहार्द और उल्लास के बीच हुआ होली मिलन समारोह

विज्ञापन

सांसद व डीआइजी ने किया कार्यक्रम का उद्घाटन जिला व्यापार संघ ने आयोजित किया होली मिलन समारोह सहरसा. शहर के रेनबो रिसोर्ट में जिला व्यापार संघ की ओर से सामाजिक सौहार्द और उल्लास के प्रतीक होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया. समारोह में जनप्रतिनिधियों, व्यापारियों व विभिन्न समाज के गणमान्य लोगों की उल्लेखनीय उपस्थिति रही. कार्यक्रम के दौरान अबीर-गुलाल और होली गीतों की फुहार से पूरा वातावरण रंगमय बना रहा. व्यापार संघ के अध्यक्ष अर्जुन चौधरी की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम का उद्घाटन स्थानीय सांसद दिनेश चंद्र यादव व कोसी रेंज के डीआइजी कुमार आशीष सहित अन्य ने संयुक्त रूप से दीप जला कर किया. जबकि संचालन सचिव विकास गुप्ता ने किया. आगत अतिथियों का स्वागत प्रवक्ता राजीव रंजन साह ने किया. वहीं धन्यवाद ज्ञापन उपाध्यक्ष सह डिप्टी मेयर उमर हयात उर्फ गुड्डू हयात ने प्रस्तुत किया. इस मौके पर अतिथियों ने कहा कि होली आपसी भाईचारे, प्रेम और सद्भाव का पर्व है, जो समाज को एक सूत्र में पिरोने का संदेश देता है. अध्यक्ष अर्जुन चौधरी ने अपने संबोधन में कहा कि जिला व्यापार संघ ने इस आयोजन के माध्यम से समाज के हर वर्ग को साथ लेकर समरसता का संदेश देने का प्रयास किया है. रंगों का यह पर्व सभी के जीवन में सुख-शांति और खुशहाली लाये, यही कामना है. सचिव विकास गुप्ता ने कहा कि वर्ष 2013 में स्थापित जिला व्यापार संघ व्यापारियों के हितों की रक्षा के लिए निरंतर प्रयासरत है. संघ प्रशासन और व्यापारियों के बीच समन्वय स्थापित कर समस्याओं के समाधान को लेकर सक्रिय भूमिका निभा रहा है. समारोह में नगर निगम की मेयर बैन प्रिया, जिप अध्यक्ष प्रतिनिधि सुरेंद्र यादव, ईस्ट एन वेस्ट के चेयरमैन रजनीश रंजन, संतोष दत्ता, वैश्य समाज के अध्यक्ष मोहन साह, ओमप्रकाश चौधरी, नवल सिंह, नरेश जायसवाल, प्रत्यय झा, गोपाल चौधरी, रंजीत दास, आशीष सिंह टिंकू, लुकमान अली सहित अन्य गणमान्य मौजूद थे. रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम, संगीत एवं पारंपरिक होली व्यंजनों के साथ उपस्थित लोगों ने उत्सव का आनंद लिया और सामाजिक सौहार्द को और मजबूत करने का संकल्प लिया.

विज्ञापन
Dipankar Shriwastaw

लेखक के बारे में

By Dipankar Shriwastaw

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन