ePaper

जिले के 444 ग्राम संगठनों में कार्यक्रम हुआ संपन्न, एक लाख से अधिक महिलाओं ने की भागीदारी

Updated at : 06 May 2025 5:57 PM (IST)
विज्ञापन
जिले के 444 ग्राम संगठनों में कार्यक्रम हुआ संपन्न, एक लाख से अधिक महिलाओं ने की भागीदारी

जिले के 444 ग्राम संगठनों में कार्यक्रम हुआ संपन्न,

विज्ञापन

महिलाओं को सशक्त बनाने में महिला संवाद का हो रहा प्रभावी योगदान सहरसा . बिहार सरकार द्वारा महिला सशक्तीकरण को बढ़ावा देने के लिए शुरू किये गये महिला संवाद कार्यक्रम ने ग्रामीण महिलाओं को अपनी आवाज बुलंद करने का सशक्त मंच प्रदान किया है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की योजनाओं का लाभ उठाकर महिलाओं ने आत्मनिर्भरता, सामाजिक न्याय एवं सशक्तीकरण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं. इस कार्यक्रम के माध्यम से कई महिलाएं पंचायतों एवं अन्य संस्थानों में सक्रिय भूमिका निभा रही हैं तो कई ने स्वरोजगार अपनाकर आत्मनिर्भरता की नई मिसाल कायम की है. साथ ही सरकारी योजनाओं के लाभ से महिलाएं शिक्षिका, नर्स, पुलिसकर्मी जैसे विभिन्न पेशों में भी अपनी पहचान बना रही हैं. सत्तर कटैया प्रखंड के पूरीख में आयोजित कार्यक्रम के दौरान एक सहभागी संजू देवी ने कहा कि यह पहल हमें अपनी समस्याओं को खुलकर सामने रखने का अवसर दे रहा है. सरकार का यह कदम बेहद सराहनीय है. मंगलवार को जिले के 24 ग्राम संगठनों में महिला संवाद कार्यक्रम सफलतापूर्वक आयोजित किया गया. अब तक जिले के 444 ग्राम संगठनों में यह कार्यक्रम संपन्न हो चुका है. जिसमें एक लाख से अधिक महिलाओं ने भागीदारी दी है. कार्यक्रम के दौरान महिलाओं ने शिक्षा, स्वास्थ्य एवं रोजगार को अपनी प्रमुख प्राथमिकता बताया. उन्होंने मांग किया कि स्थानीय स्तर पर स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध कराए जाय व गांवों में बाजार विकसित किए जाय. जिससे उनके उत्पादों की बिक्री सुगम हो सके. महिला संवाद कार्यक्रम के दौरान वीडियो फिल्मों के माध्यम से सरकारी योजनाओं की जानकारी दी जा रही है. साथ ही, जागरूकता बढ़ाने के लिए लीफलेट्स वितरित किए जा रहे हैं. मुख्यमंत्री द्वारा भेजे गए संदेश पत्रों को पढ़कर सुनाने के साथ महिलाओं के बीच वितरित किया जा रहा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Dipankar Shriwastaw

लेखक के बारे में

By Dipankar Shriwastaw

Dipankar Shriwastaw is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन