सहरसा में DM और SP ने किया EVM-VVPAT वेयरहाउस का संयुक्त निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा

सहरसा – निरीक्षण करते डीएम व एसपी
Saharsa News: आगामी चुनावों को लेकर सहरसा प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आ रहा है. सोमवार को डीएम और एसपी ने संयुक्त रूप से ईवीएम-वीवीपैट वेयरहाउस का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था, मशीनों के रखरखाव और रिकॉर्ड संधारण की गहन समीक्षा की.
Saharsa News: आगामी निर्वाचन कार्यों की तैयारियों को लेकर सहरसा जिला प्रशासन ने अपनी सक्रियता बढ़ा दी है. इसी कड़ी में सोमवार को जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी दीपेश कुमार और पुलिस अधीक्षक हिमांशु ने ईवीएम एवं वीवीपैट वेयरहाउस का संयुक्त निरीक्षण किया.
निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने वेयरहाउस में रखी इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनों और वीवीपैट मशीनों के सुरक्षित भंडारण, रखरखाव और सुरक्षा व्यवस्था का विस्तृत जायजा लिया. साथ ही निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप व्यवस्थाओं की समीक्षा भी की गई.
रिकॉर्ड से लेकर सुरक्षा तक हर पहलू की हुई जांच
जिलाधिकारी ने वेयरहाउस में उपलब्ध अभिलेखों और रिकॉर्ड के संधारण की स्थिति की जांच की. उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित सभी मानकों का पूरी तरह पालन सुनिश्चित किया जाए.
निरीक्षण के दौरान मशीनों की सुरक्षा, रखरखाव और वेयरहाउस में उपलब्ध मूलभूत सुविधाओं का भी अवलोकन किया गया. अधिकारियों ने यह सुनिश्चित करने पर जोर दिया कि चुनावी प्रक्रिया से जुड़ी सभी सामग्री पूरी तरह सुरक्षित और व्यवस्थित रहे.
सुरक्षा में लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त
पुलिस अधीक्षक हिमांशु ने वेयरहाउस की सुरक्षा व्यवस्था का अलग से निरीक्षण किया. उन्होंने वहां तैनात सुरक्षा कर्मियों को सतर्कता के साथ ड्यूटी करने और नियमित निगरानी बनाए रखने का निर्देश दिया.
एसपी ने स्पष्ट कहा कि निर्वाचन सामग्री की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है. सुरक्षा मानकों के पालन में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी. उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत बनाए रखने पर बल दिया.
पारदर्शी और सुरक्षित चुनाव की तैयारी
संयुक्त निरीक्षण के दौरान उप निर्वाचन पदाधिकारी सहित विभिन्न मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि भी मौजूद रहे. प्रशासनिक अधिकारियों ने कहा कि इस तरह के निरीक्षण का उद्देश्य निर्वाचन प्रक्रिया में पारदर्शिता बनाए रखना और सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक मजबूत करना है.
प्रशासन का मानना है कि चुनावी तैयारियों की नियमित समीक्षा से न केवल मशीनों की सुरक्षा सुनिश्चित होगी, बल्कि मतदाताओं का विश्वास भी और मजबूत होगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By प्रत्युष प्रशांत
महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में एम.ए. तथा जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) से मीडिया और जेंडर में एमफिल-पीएचडी के दौरान जेंडर संवेदनशीलता पर निरंतर लेखन. जेंडर विषयक लेखन के लिए लगातार तीन वर्षों तक लाडली मीडिया अवार्ड से सम्मानित रहे. The Credible History वेबसाइट और यूट्यूब चैनल के लिए कंटेंट राइटर और रिसर्चर के रूप में तीन वर्षों का अनुभव. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल, बिहार में राजनीति और समसामयिक मुद्दों पर लेखन कर रहे हैं. किताबें पढ़ने, वायलिन बजाने और कला-साहित्य में गहरी रुचि रखते हैं तथा बिहार को सामाजिक, सांस्कृतिक और राजनीतिक दृष्टि से समझने में विशेष दिलचस्पी.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










