छापेमारी में पांच शराब तस्कर सहित 31 लीटर शराब बरामद

Updated:
विज्ञापन
छापेमारी में पांच शराब तस्कर सहित 31 लीटर शराब बरामद

छापेमारी में पुलिस ने शराब तस्कर पंकज रंगकर्मी के बेटे व सहयोगी को गिरफ्तार किया है.

विज्ञापन

सहरसामंगलवार को सदर पुलिस द्वारा छापेमारी कर पांच शराब तस्कर सहित करीब 31 लीटर शराब बरामद किया गया. प्रेसवार्ता में जानकारी देते हुए सदर थाना अध्यक्ष सुबोध कुमार ने बताया कि होली में राज्य मुख्यालय व आरक्षी अधीक्षक के निर्देश पर सदर पुलिस शराब तस्करों के खिलाफ लगातार छापेमारी कर रही है. इसी कड़ी में मंगलवार को शहर के बटराहा में छापेमारी के दौरान पंकज रंगकर्मी के मकान से सदर पुलिस ने 31.4 लीटर शराब बरामद किया. छापेमारी में पुलिस ने शराब तस्कर पंकज रंगकर्मी के बेटे व सहयोगी को गिरफ्तार किया है. वहीं गुप्त सूचना के आधार पर सदर पुलिस ने बेंगहा में किराये के मकान में रहकर शराब की तस्करी करने वाले सौरभ कुमार को छह बोतल शराब के साथ गिरफ्तार किया. सौरभ कुमार से पूछताछ करने पर सौरभ कुमार ने बताया कि राजा कुमार शराब की आपूर्ति करता है. जिसकी निशानदेही पर राजा कुमार को भी पुलिस हिरासत में लेकर मामला दर्ज कर लिया है. छापेमारी दल में पुअनि खुश्बू कुमारी, सनोज वर्मा, सुमन कुमार सुमन व सदर थाना के सशस्त्र बल शामिल थे

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
दीपांकर श्रीवास्तव

लेखक के बारे में

By दीपांकर श्रीवास्तव

दीपांकर श्रीवास्तव प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के सहरसा कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन