अगले 24 घंटे में बिहार के 9 जिलों में होगी तेज बारिश, ठनका और आंधी चलने की भी संभावना

Updated:
विज्ञापन

सांकेतिक तस्वीर

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Bihar Ka Mausam: बिहार के 9 जिलों में अगले 24 घंटे में तेज बारिश के साथ ठनका गिरने का अलर्ट जारी किया गया है. इसके साथ ही 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने की भी संभावना जताई गई है. मौसम विभाग ने लोगों से सतर्क रहने की अपील की है.

विज्ञापन

Bihar Ka Mausam: बिहार में आज से मौसम का मिजाज बदलने वाला है. मौसम विभाग की ओर से राज्य में अगले 24 घंटों के दौरान पूर्वी भाग के जिलों और सीतामढ़ी, शिवहर, मधुबनी, दरभंगा, शेखपुरा, समस्तीपुर, बेगूसराय, लखीसराय और नवादा के लिए अलर्ट जारी किया गया है. खासकर किसानों से सावधान रहने की अपील की गई है.

विज्ञापन

तेज बारिश, ठनका और हवा चलने की संभावना

विभाग ने इन जिलों के एक या दो जगहों पर बादल गरजने, ठनका गिरने और तेज हवा चलने की भी संभावना जताई है. मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक, 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से चलने की भी संभावना है. साथ ही, अधिकतम तापमान में अगले पांच दिनों के दौरान राज्यभर के कई जगहों के अधिकतम तापमान में कोई खास बदलाव नहीं होने का पूर्वानुमान है. पिछले 24 घंटे में राज्य का मौसम शुष्क बना रहा है.

पटना में कैसा रहेगा मौसम?

पटना में मौसम को लेकर विभाग की ओर से संभावना जताई गई कि दिनभर आंशिक रूप ले बादल छाए रहेंगे. इसके साथ ही कहीं-कहीं हल्की बूंदाबांदी भी हो सकती है. इसके साथ ही तेज हवा चलने का भी पूर्वानुमान जताया गया है. आज सुबह से ही पटना में बादल छाया हुआ है. इसके अलावा लोगों को गर्मी से राहत भी मिली है.

क्यों हो रहा मौसम में बदलाव?

बिहार में मौसम बदलने को लेकर विभाग की ओर से बताया गया कि पश्चिमी विक्षोभ के एक्टिव होने से मौसम में बदलाव हुआ है. पूर्वी भारत के ऊपर एक चक्रवाती परिसंचरण बन रहा है. इसकी वजह से कई हिस्सों में बादल बन रहे हैं. मौसम विभाग की ओर से संभावना जताई गई है कि अगले तीन दिनों तक मौसम कुछ ऐसा ही बना रहेगा. 12 मार्च के बाद ही मौसम सामान्य होने की संभावना जताई गई है.

Also Read: Nitish Kumar के बेटे निशांत पर PK का कटाक्ष! कहा- आपके बच्चे फैक्ट्रियों में मर रहे, नेताओं के बच्चे करेंगे राज

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन