बाइक व बोलेरो की टक्कर में युवक गंभीर रूप से घायल

Updated:
विज्ञापन
बाइक व बोलेरो की टक्कर में युवक गंभीर रूप से घायल

बाइक व बोलेरो की टक्कर में युवक गंभीर रूप से घायल

विज्ञापन

बौंसी. मधुसूदन मंदिर के पास सोमवार को बाइक और बोलेरो की टक्कर में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. घायल युवक की पहचान झुमरिया गांव निवासी महादेव राय के 25 वर्षीय पुत्र ऋषिकेश कुमार के रूप में हुई है. घटना के बाद बोलेरो चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया. जानकारी के अनुसार घायल युवक मंदार पर्वत तराई स्थित देघड़ा गांव की ओर से आ रहा था. इसी दौरान मधुसूदन मंदिर के समीप बौंसी बाजार की ओर से तेज रफ्तार में आ रही बोलेरो ने उसकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर लगते ही युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया. घटना के बाद बोलेरो पर सवार लोग घायल युवक को आनन-फानन में एक निजी क्लीनिक ले गये. सूचना मिलने पर परिजन भी वहां पहुंच गये. इसके बाद बेहतर इलाज के लिए युवक को रेफरल अस्पताल बौंसी लाया गया. रेफरल अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सक डॉ. ऋषिकेश सिन्हा ने युवक की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए बांका सदर अस्पताल रेफर कर दिया. इधर, घटना के बाद बोलेरो चालक अपने साथियों के साथ वाहन लेकर फरार हो गया. पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और फरार चालक की तलाश की जा रही है.

विज्ञापन
सुभाष वैद्य

लेखक के बारे में

By सुभाष वैद्य

सुभाष वैद्य प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के बांका कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन