रमेश झा महिला महाविद्यालय पहुंचे विधायक, छात्राओं की सुविधाओं और शैक्षणिक व्यवस्था का लिया जायजा

Updated:
विज्ञापन

विधायक को सम्मानित करती प्राचार्या | Prabhat Khabar Network

स्थानीय विधायक आईपी गुप्ता ने रमेश झा महिला महाविद्यालय का निरीक्षण किया. उन्होंने छात्राओं की सुविधाओं, शैक्षणिक व्यवस्था और संस्थान के विकास से जुड़े विषयों पर चर्चा की व गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पर विशेष बल दिया.

विज्ञापन

सहरसा : स्थानीय विधायक आईपी गुप्ता ने बुधवार को रमेश झा महिला महाविद्यालय का निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने महाविद्यालय परिसर का जायजा लेने के साथ शिक्षकों एवं संबंधित पदाधिकारियों के साथ बैठक कर छात्राओं की सुविधाओं, शैक्षणिक व्यवस्था और संस्थान के विकास से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा की.

आपके शहर में

विज्ञापन

गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पर दिया जोर

बैठक में विधायक ने छात्राओं को बेहतर शैक्षणिक माहौल उपलब्ध कराने, आधारभूत सुविधाओं को सुदृढ़ करने और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुनिश्चित करने पर विशेष बल दिया. उन्होंने शिक्षकों से शैक्षणिक गतिविधियों को और प्रभावी बनाने तथा छात्राओं की समस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करने का आग्रह किया.

विकास कार्यों की ली जानकारी

निरीक्षण के दौरान विधायक ने महाविद्यालय परिसर की साफ-सफाई, उपलब्ध संसाधनों और आवश्यक विकास कार्यों की समीक्षा की. उन्होंने संबंधित अधिकारियों से छात्राओं के हित से जुड़े सभी कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा कराने का निर्देश दिया, ताकि उन्हें बेहतर अध्ययन का वातावरण मिल सके.

प्राचार्या ने किया सम्मानित

महाविद्यालय प्रशासन ने विधायक को संस्थान की वर्तमान स्थिति, शैक्षणिक गतिविधियों और भविष्य की आवश्यकताओं से अवगत कराया. इससे पूर्व महाविद्यालय की प्राचार्या प्रो. डॉ. उषा सिन्हा ने विधायक आईपी गुप्ता का मिथिला की परंपरा के अनुसार पाग और चादर भेंट कर सम्मानित किया. निरीक्षण के दौरान महाविद्यालय के शिक्षक भी मौजूद रहे.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन