बाइक से हुई दुर्घटना में कट गया युवक का पैर

Updated:
विज्ञापन
बाइक से हुई दुर्घटना में कट गया युवक का पैर

बाइक से हुई दुर्घटना में कट गया युवक का पैर

विज्ञापन

सहरसा. महिषी प्रखंड क्षेत्र में सड़क दुर्घटना में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. घटना सोमवार को महिषी प्रखंड के गंडोल चौक के समीप की है. जहां बाइक से जा रहा युवक अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया. दुर्घटना में युवक का एक पैर पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया है. जिससे उसकी हालत गंभीर बनी हुई है. घायल युवक की पहचान नवहट्टा प्रखंड के डरहार थाना क्षेत्र के लालपुर निवासी राजो साह के पुत्र सोहित कुमार के रूप में हुई है. बताया जा रहा है कि सोहित कुमार किसी काम से बाइक से जा रहा था. इसी दौरान गंडोल चौक के पास विपरीत दिशा से आ रहे भारी वाहन की चपेट में आ गया. दुर्घटना इतनी भीषण थी कि उनका एक पैर पूरी तरह कट गया. लोगों ने आनन-फानन में युवक को सहरसा के निजी अस्पताल में भर्ती कराया. जहां युवक की स्थिति गंभीर बतायी जा रही है. लोगों ने बताया कि गंडोल चौक के आसपास अक्सर तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाने के कारण दुर्घटनाएं होती रहती हैं. लोगों ने प्रशासन से सड़क सुरक्षा को लेकर आवश्यक कदम उठाने और वाहनों की गति पर नियंत्रण के लिए सख्त कार्रवाई करने की मांग की है.

विज्ञापन
दीपांकर श्रीवास्तव

लेखक के बारे में

By दीपांकर श्रीवास्तव

दीपांकर श्रीवास्तव प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के सहरसा कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन