धनबाद में रंगदारी वसूलना पड़ गया भारी, पुलिस ने एक और आरोपी को दबोचा

Updated:
विज्ञापन

पुलिस की गिरफ्त में रंगदारी मांगने वाला रोशन सिंह (बीच में). फोटो: प्रभात खबर

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Dhanbad Crime News: धनबाद के बरटांड स्थित पांडेय रेस्टोरेंट में 27 फरवरी को हुई रंगदारी और मारपीट मामले में पुलिस ने एक और आरोपी रोशन सिंह को गिरफ्तार किया है. इससे पहले बिट्टू सिंह को जेल भेजा जा चुका है, जबकि तीन अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है. इससे संबंधित पूरी खबर नीचे पढ़ें.

विज्ञापन

धनबाद से ज्योति रॉय की रिपोर्ट

Dhanbad Crime News: झारखंड के धनबाद थाना क्षेत्र के बरटांड स्थित पांडेय रेस्टोरेंट में 27 फरवरी 2026 को हुई मारपीट और रंगदारी की घटना में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपी की पहचान जय प्रकाश नगर निवासी रोशन सिंह के रूप में हुई है. पुलिस के अनुसार, इस मामले में कार्रवाई लगातार जारी है और घटना में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश भी तेज कर दी गई है. पुलिस टीम लगातार छापेमारी कर रही है, ताकि फरार आरोपियों को जल्द से जल्द पकड़ा जा सके.

विज्ञापन

एक आरोपी पहले ही भेजा जा चुका है जेल

पुलिस ने बताया कि इस मामले में एक अन्य आरोपी बिट्टू सिंह को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है. गिरफ्तारी के बाद उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है. अब रोशन सिंह की गिरफ्तारी के बाद पुलिस को उम्मीद है कि बाकी फरार आरोपियों के बारे में भी अहम जानकारी मिल सकेगी. फिलहाल पुलिस उनसे पूछताछ कर घटना से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच कर रही है.

रंगदारी मांगने के लिए रेस्टोरेंट में घुसे थे आरोपी

आरोप है कि 27 फरवरी को सभी आरोपी रंगदारी की मांग को लेकर बरटांड स्थित पांडेय रेस्टोरेंट में घुस गए थे. इस दौरान उन्होंने दुकान में मौजूद लोगों के साथ मारपीट की. बताया जाता है कि आरोपियों ने दुकान संचालक और वहां मौजूद अन्य लोगों को पीटकर घायल कर दिया. इसके बाद उन्होंने नगद रुपये और अन्य कीमती सामान की छिनतई भी की और मौके से फरार हो गए. घटना के बाद इलाके में कुछ देर के लिए अफरातफरी का माहौल बन गया था. स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की.

इसे भी पढ़ें: चक्रधरपुर में बच्चा चोरी के शक में वृद्ध महिला की पिटाई, हालत गंभीर

पुलिस की छापेमारी जारी

घटना के बाद पीड़ित की शिकायत पर धनबाद थाना में मामला दर्ज किया गया. इसके बाद पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए अभियान शुरू किया. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले में शामिल तीन अन्य आरोपियों की पहचान कर ली गई है. उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है. पुलिस का दावा है कि जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा. साथ ही इस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई भी जारी है.

इसे भी पढ़ें: बोकारो सिविल कोर्ट को साइनाइड बम से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा व्यवस्था टाइट

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola