BBMKU PG Admission 2026: पीजी की सीटों में बदलाव की तैयारी, जानें किन विषयों में नहीं मिलेगा एडमिशन

Updated:
विज्ञापन

बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय (बीबीएमकेयू) ने पीजी सत्र 2026-27/28 के लिए सीटों के निर्धारण की प्रक्रिया शुरू कर दी है. शिक्षकों की कमी के चलते कई महत्वपूर्ण और लोकप्रिय पीजी विषयों में इस सत्र प्रवेश नहीं हो पाएगा.

विज्ञापन

धनबाद. बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय (बीबीएमकेयू) में पीजी सत्र 2026-27/28 के नामांकन से पहले विभागवार सीटों का निर्धारण किया जायेगा. विश्वविद्यालय प्रशासन ने सभी विभागाध्यक्षों को पत्र जारी कर शिक्षकों की संख्या और उपलब्ध मानव संसाधन के आधार पर सीटों का प्रस्ताव मांगा है. विभागों से प्राप्त प्रस्तावों की समीक्षा के बाद पीजी में नामांकन के लिए सीटों की अंतिम संख्या तय की जायेगी. हालांकि, विभागाध्यक्ष सीटों में कटौती के पक्ष में नहीं हैं. ​

विज्ञापन

35 विषयों में पीजी संचालन की अनुमति ​

राज्य सरकार ने पुनर्गठन के बाद बीबीएमकेयू में 35 विषयों में पीजी पाठ्यक्रम संचालित करने की अनुमति दी है. इनमें 28 नियमित और सात सेल्फ फाइनेंस पाठ्यक्रम शामिल हैं. सेल्फ फाइनेंस पाठ्यक्रमों में कंप्यूटर साइंस, मैनेजमेंट एंड इंटरप्रेन्योरशिप, फॉरेन लैंग्वेज, मास कम्युनिकेशन, एलएलएम, एमएड और एमपीएड शामिल हैं. ​सरकार ने विभागवार अधिकतम सीटों की सीमा भी निर्धारित की है. हालांकि, अंतिम रूप से कितनी सीटों पर नामांकन होगा और किन विषयों में इस सत्र पढ़ाई संचालित की जायेगी, इसका निर्णय विश्वविद्यालय प्रशासन उपलब्ध शिक्षकों और मानव संसाधन के आधार पर करेगा. ​

शिक्षकों की कमी से कई विषयों में नहीं होगा प्रवेश ​

विश्वविद्यालय प्रशासन ने इस वर्ष कोई नया सेल्फ फाइनेंस पाठ्यक्रम शुरू नहीं करने का निर्णय लिया है. पहले से संचालित, लेकिन अब सेल्फ फाइनेंस श्रेणी में शामिल किये गये मास कम्युनिकेशन, मैनेजमेंट और कंप्यूटर साइंस जैसे पाठ्यक्रमों में भी इस सत्र नामांकन नहीं लिया जायेगा.

​वहीं, नये नियमित पाठ्यक्रमों खोरठा, कुरमाली, संथाली और लाइब्रेरी साइंस में भी प्रवेश नहीं होगा. पुराने नियमित पाठ्यक्रम लाइफ साइंस में भी इस सत्र नामांकन नहीं लेने का निर्णय लिया गया है. इन विषयों में शिक्षकों की अनुपलब्धता को प्रमुख कारण बताया जा रहा है.

​लोकप्रिय पाठ्यक्रमों में प्रवेश नहीं होने से छात्र निराश ​

मास कम्युनिकेशन, मैनेजमेंट और कंप्यूटर साइंस जैसे पाठ्यक्रम विद्यार्थियों के बीच लोकप्रिय रहे हैं. ऐसे में इनमें इस सत्र नामांकन नहीं लेने के फैसले से छात्रों में निराशा है. विद्यार्थी इन पाठ्यक्रमों में प्रवेश को लेकर विश्वविद्यालय के अगले निर्णय का इंतजार कर रहे हैं. ​

प्रस्ताव मिलने के बाद अंतिम सूची होगी तैयार ​

अब सभी विभागों से सीटों का प्रस्ताव मिलने के बाद विश्वविद्यालय प्रशासन उपलब्ध शिक्षकों, मानव संसाधन और सरकार की निर्धारित अधिकतम सीमा के आधार पर सीटों का अंतिम निर्धारण करेगा. इसके साथ ही इस सत्र संचालित होने वाले पीजी विषयों की अंतिम सूची भी तय की जायेगी. इसके बाद नामांकन प्रक्रिया आगे बढ़ायी जायेगी.

ये भी पढ़ें: SNMMCH Dhanbad: आरबीएसके के तहत 3 बच्चों को मिली नई जिंदगी, जानें कैसे हुआ नि:शुल्क क्लब फुट का सफल ऑपरेशन

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola