बैठक में सिंचाई समस्या दूर करने पर हुई चर्चा

Updated:
विज्ञापन
बैठक में सिंचाई समस्या दूर करने पर हुई चर्चा

बैठक में सिंचाई समस्या दूर करने पर हुई चर्चा

विज्ञापन

शंभुगंज बिहार सरकार के सात निश्चय-3 अभियान के तहत सोमवार को भरतशिला पंचायत के निझरी गांव स्थित पंचायत सरकार भवन में लघु संसाधन विभाग के कार्यपालक अभियंता विजय वर्मा के नेतृत्व में बैठक आयोजित किया गया. बैठक में भरतशिला, परमानंदपुर, पौकरी, वैदपुर इत्यादि पंचायत के दर्जनों किसानों ने भाग लिया. कार्यपालक अभियंता ने बताया कि सरकार का उद्देश्य है हर खेत तक पानी पहुंचाए ताकि खेती किसानी मजबूत हो. रोजगार का साधन मिले और पलायन रुके. भरतशिला में कोयली नदी के दो मुहान पर चेक डैम बनाने, परमानंदपुर के टिटही में मारवाड़ी चेक डैम, रामचुआ के जोरी नदी पर चेकडैम की मांग रखी. इसके अलावा किसानों ने बबुरिया, बैदपुरिया सहित कुल 35 योजनाओं के कायाकल्प पर सहमति बनी. जिस पर विभाग के पदाधिकारियों ने बताया कि पूर्व मंत्री सह स्थानीय विधायक जयंत राज के पहल पर सिंचाई व्यवस्था को मजबूत करने का काम हो रहा हैं. मौके पर सहायक अभियंता भूपेंद्र साह कनीय अभियंता बिरेंद्र कुमार के अलावा भरतशिला पंचायत मुखिया विनय प्रसाद, परमानंदपुर पंचायत के मुखिया जगन्नाथ साह, बैदपुर के पूर्व मुखिया राजीव रंजन, राजेश कुमार, पंकज शर्मा सहित क्षेत्र के कई किसान मौजूद थे.

विज्ञापन
सुभाष वैद्य

लेखक के बारे में

By सुभाष वैद्य

सुभाष वैद्य प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के बांका कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन