घर पर बनाएं हेल्दी क्रीमी चीज स्प्रेड, शेफ नेहा दीपक शाह ने बताई रेसिपी

Updated:
विज्ञापन
homemade cheese spread

चीज स्प्रेड (इमेज- इंस्टाग्राम@@nehadeepakshah)

Healthy Homemade Cheese Spread: अगर आप कम समय में कुछ हेल्दी और प्रोटीन से भरपूर बनाना चाहते हैं, तो इस चीज स्प्रेड रेसिपी को ट्राई कर सकते हैं.

विज्ञापन

Healthy Homemade Cheese Spread: अगर आप ब्रेड, सैंडविच या टोस्ट के लिए मार्केट वाला चीज स्प्रेड इस्तेमाल करते हैं, तो इसे बाहर से लेने के बजाय घर पर बना सकते हैं. घर का बना चीज स्प्रेड हेल्दी और फ्रेश होता है. इसे आप झटपट से तैयार कर सकते हैं. चीज स्प्रेड को बनाने में आपको ज्यादा चीजों की जरूरत भी नहीं पड़ेगी. इसकी रेसिपी शेफ नेहा दीपक शाह ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट @nehadeepakshah पर शेयर की है. शेफ नेहा दीपक शाह के अनुसार ये होममेड चीज स्प्रेड के हर सर्विंग में सिर्फ 47 कैलोरी हैं. इस पूरी रेसिपी में लगभग 475–480 कैलोरी और करीब 54 ग्राम प्रोटीन होता है. आइए जानते हैं इसे बनाने का तरीका. 

चीज स्प्रेड बनाने के लिए क्या सामग्री चाहिए?

  • 200 ग्राम लो फैट पनीर (घर का बना)
  • 75 से 100 ग्राम हंग कर्ड (लगभग 200 ग्राम दही को लटकाकर बनाया हुआ)
  • 1 चीज क्यूब
  • स्वादानुसार नमक

चीज स्प्रेड को कैसे तैयार करें? 

  • चीज स्प्रेड बनाने के लिए आप सबसे पहले लो फैट दूध को गर्म करें. इसमें आप नींबू का जूस या विनेगर को डाल दें. दूध जब फट जाए तब छेना को छान लें. इसे आप साफ कपड़े में डाल दें. 
  • इसके बाद पानी से साफ कर लें और निचोड़ कर एक्स्ट्रा पानी निकाल दें. 
  • अब आप मिक्सर जार को लें. इसमें तैयार किया हुआ पनीर डाल दें. फिर हंग कर्ड, चीज क्यूब और नमक डालकर पीस लें जब तक ये स्मूथ न हो जाए. 
  • इसे आप एक एयर टाइट कंटेनर में डाल दें और फ्रिज में 1 घंटे के लिए रख दें.

यह भी पढ़ें- Murmura Upma Recipe: घर पर मिनटों में बनाएं स्पेशल मुरमुरा उपमा, इस तरीके से करें तैयार

यह भी पढ़ें: Rajma Recipe: आलू की सब्जी खा-खाकर हो गए हैं परेशान, तो आज ही घर पर बनाएं लाजवाब राजमा 

विज्ञापन
श्वेता वैद्य

लेखक के बारे में

By श्वेता वैद्य

श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के तौर पर काम करती हैं. उन्हें कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में श्वेता झारखंड बीट को कवर कर रही हैं, जहां वह राज्य की ताजा खबरें, लोगों की भलाई से जुड़े मुद्दे, सरकारी योजनाओं, स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक विषयों पर आधारित स्टोरीज तैयार करती हैं. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो.

झारखंड बीट से पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर आर्टिकल लिखे.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola