घर में परिवार, फोन में दोस्त... फिर भी क्यों सताता है अकेलापन? जानें वजह

Updated:
विज्ञापन
Why People Feel Lonely, AI Image

Why People Feel Lonely, AI Image

आज की दुनिया में लोग जुड़े हुए तो बहुत दिखते हैं, लेकिन फिर भी अकेलापन महसूस करते हैं. डॉ. चांदनी तुगनैत बताती हैं कि यह भावनात्मक जुड़ाव की कमी का नतीजा हो सकता है. जानें क्यों होता है ऐसा और कैसे पाएं इस भावना से मुक्ति.

विज्ञापन

Why People Feel Lonely: आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में लोग पहले से ज्यादा एक-दूसरे से जुड़े हुए दिखाई देते हैं. सोशल मीडिया पर सैकड़ों दोस्त होते हैं, परिवार भी साथ रहता है, लेकिन इसके बावजूद कई लोग अंदर से खुद को अकेला महसूस करते हैं. यह स्थिति केवल अकेले रहने से नहीं जुड़ी होती, बल्कि भावनात्मक जुड़ाव की कमी से भी हो सकती है. इसी कारण कई बार इंसान लोगों के बीच रहकर भी खालीपन और उदासी महसूस करता है.

कोच, हीलर, लाइफ अल्केमिस्ट और साइकोथेरेपिस्ट डॉ. चांदनी तुगनैत के अनुसार, अकेलापन सिर्फ लोगों की संख्या पर निर्भर नहीं करता, बल्कि इस बात पर निर्भर करता है कि हम अपने आसपास के लोगों से कितना खुलकर जुड़ पाते हैं.

अपनों के बीच भी क्यों महसूस होता है अकेलापन?

कई बार हमारे आसपास परिवार और दोस्त तो होते हैं, लेकिन उनसे बातचीत सिर्फ सामान्य बातों तक सीमित रह जाती है। हम अपनी परेशानियां, डर या भावनाएं खुलकर साझा नहीं कर पाते. धीरे-धीरे यह दूरी मन में अकेलेपन का एहसास पैदा करने लगती है. कुछ लोगों को यह डर भी रहता है कि अगर वे अपनी बात बताएंगे तो लोग उन्हें समझने के बजाय मजाक उड़ाएंगे या उन्हें जज करेंगे. ऐसे में वे अपनी भावनाओं को अपने अंदर ही दबाकर रखते हैं.

इसके अलावा सोशल मीडिया भी इस समस्या की एक वजह बन सकता है. दूसरों की खुशहाल और परफेक्ट दिखने वाली जिंदगी देखकर कई लोग अपनी तुलना करने लगते हैं इससे उन्हें लगता है कि उनकी जिंदगी दूसरों से कम बेहतर है, जिससे उदासी और अकेलेपन की भावना बढ़ सकती है.

अकेलेपन से कैसे बाहर निकलें?

अगर आप अक्सर अकेलापन महसूस करते हैं, तो सबसे पहले अपने करीबी लोगों के साथ समय बिताने की कोशिश करें. केवल एक साथ बैठना ही काफी नहीं है, बल्कि बिना मोबाइल के खुलकर बातचीत करना भी जरूरी है. अगर मन में कोई परेशानी है, तो उसे दबाने के बजाय किसी भरोसेमंद दोस्त, परिवार के सदस्य या विशेषज्ञ से साझा करें. अपनी भावनाओं को व्यक्त करना मानसिक स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होता है. इसके अलावा अपने पसंदीदा कामों के लिए भी समय निकालें. किताब पढ़ना, संगीत सुनना, योग, गार्डनिंग या कोई नई हॉबी अपनाने से मन शांत रहता है और अकेले समय को भी सकारात्मक बनाया जा सकता है.

याद रखें, अकेलापन और एकांत दोनों अलग बातें हैं. एकांत हमें खुद को समझने का मौका देता है, जबकि अकेलापन हमें भीतर से परेशान कर सकता है. इसलिए रिश्तों में संवाद बढ़ाएं और जरूरत पड़ने पर मदद लेने से बिल्कुल न हिचकिचाएं.

यह भी पढ़ें: बातों-बातों में रिश्ते खराब कर देते हैं ये 4 सवाल, किसी से पूछने की न करें गलती



विज्ञापन
Pushpanjali

लेखक के बारे में

By Pushpanjali

मेरा नाम पुष्पांजलि है. मैं पिछले 2.5 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में मल्टीमीडिया जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रही हूं. इस दौरान मैंने मुख्य रूप से लाइफस्टाइल, हेल्थ, फैशन, ब्यूटी और होम टिप्स से जुड़े कंटेंट पर काम किया है. मुझे ऐसे आर्टिकल लिखना पसंद है जो आसान भाषा में हों और पाठकों के लिए उपयोगी भी हों. मैं ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर रिसर्च करके SEO-फ्रेंडली कंटेंट तैयार करती हूं. इसके साथ ही आकर्षक हेडलाइन लिखना, सही जानकारी जुटाना और डिजिटल ऑडियंस की पसंद के अनुसार कंटेंट तैयार करना मेरी प्रमुख जिम्मेदारियों का हिस्सा रहा है. मैं हमेशा नई चीजें सीखने और अपने लेखन को बेहतर बनाने की कोशिश करती हूं. मेरा उद्देश्य ऐसा कंटेंट तैयार करना है जो लोगों तक सही जानकारी सरल और दिलचस्प तरीके से पहुंचाए.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola