बारिश का पानी घर में आने से हैं परेशान? आज ही अपनाएं ये ट्रिक्स

Rainwater Entering House, AI Image
बारिश के दौरान अगर आपके घर में दरवाजे या खिड़की से पानी अंदर आने लगता है, तो कुछ आसान और कम खर्च वाले उपाय आपकी मदद कर सकते हैं. जानिए ऐसे देसी ट्रिक्स, जिनसे बारिश का पानी रोकने और घर को सुरक्षित रखने में आसानी होगी.
Rainwater Entering House: मानसून का मौसम गर्मी से राहत तो देता है, लेकिन कई लोगों के लिए नई परेशानियां भी साथ लाता है. तेज बारिश के दौरान कई घरों में दरवाजे, खिड़कियों, बालकनी या आंगन से पानी अंदर आने लगता है. इससे फर्श पर पानी भर जाता है, घर गंदा हो जाता है और फिसलने या सामान खराब होने का खतरा भी बढ़ जाता है. अगर आपके घर में भी हर बारिश के साथ यही परेशानी होती है, तो घबराने की जरूरत नहीं है. कुछ आसान और कम खर्च वाले देसी उपाय अपनाकर आप काफी हद तक पानी को घर के अंदर आने से रोक सकते हैं.
पुराने तौलिए से बनाएं वॉटर बैरियर
अगर दरवाजे या खिड़की के नीचे से पानी अंदर आता है, तो एक पुराना मोटा तौलिया लें और उसे कसकर रोल बना लें. अब इस रोल को किसी बड़ी प्लास्टिक शीट या मजबूत प्लास्टिक बैग में लपेट दें. बारिश शुरू होने से पहले इसे दरवाजे या खिड़की के नीचे रख दें. तौलिया पानी को सोखने में मदद करेगा, जबकि प्लास्टिक पानी के बहाव को रोकने का काम करेगी। जरूरत पड़ने पर दो तौलियों का भी इस्तेमाल किया जा सकता है.
रेत या मिट्टी से भरा बैग भी आएगा काम
अगर पानी दरवाजे से तेजी से अंदर आता है, तो कपड़े के बैग या मजबूत कैरी बैग में रेत या मिट्टी भरकर तैयार रखें. बारिश शुरू होते ही इसे दरवाजे के सामने रख दें. इससे पानी की रफ्तार कम होगी और काफी हद तक उसका रास्ता रुक जाएगा.
इन बातों का भी रखें ध्यान
- बारिश से पहले नालियों और ड्रेन की अच्छी तरह सफाई करें.
- छत के पानी निकालने वाले पाइप में कचरा जमा न होने दें.
- दरवाजों और खिड़कियों की दरारों को समय रहते भरवा दें.
- बिजली के उपकरण और जरूरी सामान जमीन पर रखने के बजाय थोड़ी ऊंचाई पर रखें.
थोड़ी तैयारी, बड़ी राहत
ये देसी उपाय स्थायी समाधान नहीं हैं, लेकिन अचानक होने वाली बारिश में तुरंत राहत जरूर दे सकते हैं. अगर आपके घर में हर साल पानी भरने की समस्या होती है, तो लंबे समय के लिए विशेषज्ञ की मदद से उचित मरम्मत करवाना भी जरूरी है. छोटी-छोटी सावधानियां अपनाकर आप बारिश के मौसम में अपने घर और सामान दोनों को सुरक्षित रख सकते हैं.
यह भी पढ़ें: रोज हेलमेट पहनने से बाल हो रहे हैं खराब? अपनाएं ये आसान हेयर केयर टिप्स
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Pushpanjali
मेरा नाम पुष्पांजलि है. मैं पिछले 2.5 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में मल्टीमीडिया जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रही हूं. इस दौरान मैंने मुख्य रूप से लाइफस्टाइल, हेल्थ, फैशन, ब्यूटी और होम टिप्स से जुड़े कंटेंट पर काम किया है. मुझे ऐसे आर्टिकल लिखना पसंद है जो आसान भाषा में हों और पाठकों के लिए उपयोगी भी हों. मैं ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर रिसर्च करके SEO-फ्रेंडली कंटेंट तैयार करती हूं. इसके साथ ही आकर्षक हेडलाइन लिखना, सही जानकारी जुटाना और डिजिटल ऑडियंस की पसंद के अनुसार कंटेंट तैयार करना मेरी प्रमुख जिम्मेदारियों का हिस्सा रहा है. मैं हमेशा नई चीजें सीखने और अपने लेखन को बेहतर बनाने की कोशिश करती हूं. मेरा उद्देश्य ऐसा कंटेंट तैयार करना है जो लोगों तक सही जानकारी सरल और दिलचस्प तरीके से पहुंचाए.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










