गर्ल्स हाइस्कूल में किशोरी मंच का हुआ गठन
Published by : DEEPAK KUMAR CHOUDHARY Updated At : 05 Jul 2025 9:44 PM
गर्ल्स हाइस्कूल में किशोरी मंच का हुआ गठन
कटोरिया. प्लस-टू प्रोजेक्ट गर्ल्स हाइस्कूल कटोरिया में शनिवार को किशोरी मंच का सफलतापूर्वक गठन किया गया. इस मंच में कक्षा 9वीं एवं 10वीं की चयनित छात्राओं को किशोरी मंच के उद्देश्यों, कार्यों व महत्व की विस्तृत जानकारी दी गई. कार्यक्रम में विद्यालय के प्रधानाध्यापिका निशा सिंह व नोडल शिक्षिका राखी कुमारी ने छात्राओं को मार्गदर्शन प्रदान किया. साथ ही मंच की कार्यवाही को औपचारिक रूप से दस्तावेज़ित किया. इस क्रम में अगली बैठक की योजना भी बनाई गई. इस अवसर पर पिरामल फाउंडेशन की गांधी फेलो राधा देसले व राधा ने छात्राओं को नेतृत्व कौशल पर प्रभावशाली मार्गदर्शन दिया. उन्होंने किशोरियों को अपने आत्मविश्वास, आवाज व सामूहिक नेतृत्व के महत्त्व को समझाते हुए, उन्हें सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया. इस क्रम में बताया गया कि यह आयोजन न केवल छात्राओं के व्यक्तित्व विकास की दिशा में एक सकारात्मक कदम है, बल्कि किशोरी मंच को एक सक्रिय, सहभागी मंच के रूप में स्थापित करने की दिशा में भी एक महत्वपूर्ण पहल है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










