हर घर तिरंगा से घर-घर पहुंचेगी कांग्रेस की विचारधारा

Updated:
विज्ञापन
हर घर तिरंगा से घर-घर पहुंचेगी कांग्रेस की विचारधारा

कांग्रेस पार्टी के बैनर तले हर घर तिरंगा कार्यक्रम प्रखंड के इस्लामपुर से पैदल मार्च से शुरू हुआ.

विज्ञापन

नवहट्टा. कांग्रेस पार्टी के बैनर तले हर घर तिरंगा कार्यक्रम प्रखंड के इस्लामपुर से पैदल मार्च से शुरू हुआ. पार्टी के जिलाध्यक्ष मुकेश कुमार झा की अध्यक्षता में आहुत अभियान इस्लामपुर, अंग्रेजीपाड़, नवहट्टा बस स्टैंड, रौंदी चौक, मुख्य बाजार, बलवा ढैंगा, शाहपुर, कुम्हरौली, मंझौल, मोहनपुर, मुरादपुर, चौतारा आदि गांव पहुंचकर नेता व कार्यकर्ताओं ने पार्टी के समर्थक कार्यकर्ता व विचारधारा को मानने वाले आम लोगों के घरों पर पार्टी का झंडा लहराया. पार्टी के वरिष्ठ नेता डॉ तारानंद सादा ने कहा कि हर घर तिरंगा का उद्देश्य कांग्रेस की विचारधारा का प्रसार करना है. पूर्वजों की विरासत की याद दिलाना है. कैसे हमारे पूर्वजों ने इसी झंडे के नीचे अंग्रेजों से संघर्ष कर स्वतंत्र भारत की नींव रखी, संविधान बनाया. देश को सजाया संवारा, आज भाजपाई व उनके सहयोगी से देश व संविधान को खतरा उत्पन्न हो गया. उन्होंने कहा कि जरूरत है उस विरासत को बचाने की. कांग्रेस के झंडे तले संघर्ष के साथी बनने की. जिला अध्यक्ष ने कहा कि यह तिरंगा जहां लहरायेगा, वहां से भाजपा की नफ़रत व अलगाव भाग खड़ी होगी. मौके पर प्रभारी अनोखा सिंह, प्रखंड अध्यक्ष प्रशांत यादव, रामसागर पांडेय, प्रेमलाल सादा सहित अन्य ने भाग लिया. फोटो – सहरसा 11 – पैदल जागरूकता में जुटे कांग्रेस समर्थक.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
दीपांकर श्रीवास्तव

लेखक के बारे में

By दीपांकर श्रीवास्तव

दीपांकर श्रीवास्तव प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के सहरसा कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन