सीडीपीओ ने शाहपुर के पांच केंद्र की सेविका से मांगा स्पष्टीकरण

Updated:
विज्ञापन
सीडीपीओ ने शाहपुर के पांच केंद्र की सेविका से मांगा स्पष्टीकरण

सीडीपीओ ने शाहपुर के पांच केंद्र की सेविका से मांगा स्पष्टीकरण

विज्ञापन

सत्तरकटैया . बाल विकास परियोजना पदाधिकारी राहुल कुमार मिश्रा ने शाहपुर के पांच केंद्र की सेविका से स्पष्टीकरण की मांग की है. सीडीपीओ द्वारा निर्गत पत्र में बताया गया है कि गत 28 अगस्त को केंद्र संख्या 81, 84, 85, 130, 160 का निरीक्षण किया गया. जिसमें सभी केंद्र बंद पाया गया. केंद्र की भौतिक स्थिति एवं स्थानीय लोगों से पूछताछ में पता चला कि केंद्र नियमित व समय से प्रतिदिन संचालित नहीं किया जाता है. सीडीपीओ ने सभी केंद्र की सेविकाओं से 24 घंटे के अंदर स्पष्टीकरण देने का निर्देश दिया है. सीडीपीओ द्वारा इससे पूर्व भी बिजलपुर पंचायत के सेविकाओं से स्पष्टीकरण पूछा गया था. सीडीपीओ द्वारा किये जा रहे लगातार औचक निरीक्षण से आंगनबाड़ी सेविकाओं में हड़कंप मचा हुआ है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
दीपांकर श्रीवास्तव

लेखक के बारे में

By दीपांकर श्रीवास्तव

दीपांकर श्रीवास्तव प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के सहरसा कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन