Bihar Girl Suicide: बहन की शादी में नहीं मिला लंहगा,तो नाबालिग ने दे दी जान

Author Ashish jha
Updated:
विज्ञापन
Bihar news

सांकेतिक तस्वीर

Bihar Girl Suicide: परिवार ने शुरू में आरती की आत्महत्या को आर्थिक तनाव और पढ़ाई की चिंता से जोड़ दिया. मगर उसके कोचिंग की सहेलियों ने जो बताया, वह चौंकाने वाला था.

विज्ञापन

Bihar Girl Suicide: सहरसा. बिहार के सहरसा जिले के दुम्मा गांव में एक 16 साल की आरती कुमारी ने बहन की शादी में नया लहंगा न मिलने पर ज़हर खा लिया. ये कोई सामान्य घटना नहीं, बल्कि उस मौन संघर्ष की तस्वीर है जो आज के किशोरों के मन में पलती है. आरती एक कोचिंग छात्रा थी. उसकी बहन की शादी होने वाली थी और वह चाहती थी कि इस खास मौके पर वह भी खास दिखे, लेकिन जब परिवार ने उसे झिड़क दिया, उसकी यह छोटी सी ख्वाहिश “बेकार ज़िद” समझी गई. उसने सल्फास की गोली खाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर दी.

लहंगे के लिए थी बेचैन

परिवार ने शुरू में आरती की आत्महत्या को आर्थिक तनाव और पढ़ाई की चिंता से जोड़ दिया. मगर उसके कोचिंग की सहेलियों ने जो बताया, वह चौंकाने वाला था. आरती लहंगे को लेकर बेहद उत्साहित थी. वह हर दिन अपनी सहेलियों से शादी की बात करती, क्या पहनेगी, कैसे सजेंगी यह सब उसके लिए एक सपने जैसा था.

पुलिस जांच और सामाजिक चेतावनी

स्थानीय लोगों ने बताया कि आरती को सूर्या अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन उसे बचाया नहीं जा सका. पुलिस ने पोस्टमार्टम कर शव को परिवार को सौंप दिया और जांच शुरू की गई. हालांकि अब सवाल यह नहीं कि “किसने मारा”, बल्कि यह है कि हम कब समझेंगे कि किशोरों की भावनाएं कितनी गहरी होती हैं.

Also Read: Bihar News: बिहार ने 20 वर्षों में ऊर्जा के क्षेत्र में रचा इतिहास, उत्पादन क्षमता में की 7 गुना वृद्धि

विज्ञापन
आशीष झा

लेखक के बारे में

By आशीष झा

डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव. लगातार कुछ अलग और बेहतर करने के साथ हर दिन कुछ न कुछ सीखने की कोशिश. वर्तमान में बंगाल में कार्यरत. बंगाल की सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को टटोलने के लिए प्रयासरत. देश-विदेश की घटनाओं और किस्से-कहानियों में विशेष रुचि. डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स, टूल्स और नैरेटिव स्टाइल्स को सीखने की चाहत.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन