नगर निगम में निगरानी जांच से मचा हड़कंप, खंगाली गयीं 92 लाख भुगतान मामले की फाइलें

Updated:
विज्ञापन
नगर निगम में निगरानी जांच से मचा हड़कंप, खंगाली गयीं 92 लाख भुगतान मामले की फाइलें

नगर निगम कार्यालय में मंगलवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब रिशु श्री प्रकरण से जुड़े मामले की जांच के लिए निगरानी (एसवीयू) की टीम पहुंची.

विज्ञापन

संबंधित अधिकारियों से मांगी गयी जानकारी

सहरसा. नगर निगम कार्यालय में मंगलवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब रिशु श्री प्रकरण से जुड़े मामले की जांच के लिए निगरानी (एसवीयू) की टीम पहुंची. टीम ने कार्यालय में मौजूद संबंधित संचिकाओं का गहन निरीक्षण किया, जिससे अधिकारियों एवं कर्मियों के बीच दिनभर हलचल बनी रही. जानकारी के अनुसार, जांच टीम ने छठ घाट निर्माण कार्य एवं उससे जुड़े करीब 92 लाख रुपये के भुगतान से संबंधित फाइलों की जांच की. बताया जाता है कि टीम ने पूर्व नगर आयुक्त मुमुक्षु चौधरी के कार्यकाल से जुड़े अभिलेखों के साथ-साथ वर्तमान नगर आयुक्त प्रभात कुमार झा के कार्यकाल में हुए भुगतान की प्रक्रिया की भी जानकारी प्राप्त की. हालांकि जांच टीम की ओर से इस संबंध में कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया. इसके बावजूद नगर निगम में हुई इस कार्रवाई को लेकर पूरे दिन चर्चाओं का दौर चलता रहा. इस मामले में नगर आयुक्त प्रभात कुमार झा से मोबाइल पर संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन उन्होंने बैठक में व्यस्त होने की बात कहकर फोन काट दिया. उधर उच्च न्यायालय में दायर सीडब्ल्यूजेसी संख्या 2113/2026 के याचिकाकर्ता एवं आरटीआइ एक्टिविस्ट चंदन कुमार सिंह ने बताया कि जांच टीम ने मामले से संबंधित महत्वपूर्ण फाइलों का अवलोकन किया तथा संबंधित अधिकारियों से आवश्यक जानकारी प्राप्त की. उन्होंने कहा कि टीम ने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक फाइलों के साथ कार्यालय में उपस्थित होने का निर्देश भी दिया है.

विज्ञापन
दीपांकर श्रीवास्तव

लेखक के बारे में

By दीपांकर श्रीवास्तव

दीपांकर श्रीवास्तव प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के सहरसा कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन