भजन-कीर्तन में श्रद्धालुओं ने लिया बढ़-चढ़कर हिस्सा

Updated:
विज्ञापन
भजन-कीर्तन में श्रद्धालुओं ने लिया बढ़-चढ़कर हिस्सा

दो दिवसीय 24 घंटे के अखंड रामायण पाठ का समापन मंगलवार को श्रद्धालुओं एवं बड़ी संख्या में उपस्थित साधु-संतों की उपस्थिति में भक्तिमय माहौल में संपन्न हुआ.

विज्ञापन

पतरघट. क्षेत्र के किशनपुर पंचायत स्थित सुरमाहा पंडित टोला में आयोजित दो दिवसीय 24 घंटे के अखंड रामायण पाठ का समापन मंगलवार को श्रद्धालुओं एवं बड़ी संख्या में उपस्थित साधु-संतों की उपस्थिति में भक्तिमय माहौल में संपन्न हुआ. इससे पूर्व कार्यक्रम का औपचारिक शुभारंभ सोमवार की शाम पंडित लड्डू झा एवं मुख्य यजमान चंचल झा द्वारा विधिवत पूजा-अर्चना तथा वैदिक मंत्रोच्चार के साथ किया गया था. अखंड रामायण पाठ के दौरान श्रद्धालु बड़ी संख्या में उपस्थित रहे और धार्मिक अनुष्ठान में सहभागिता निभायी.

अखंड रामायण पाठ से भक्तिमय हुआ माहौल

समापन अवसर पर मंगलवार की शाम भजन-कीर्तन का आयोजन किया गया, जिसमें श्रद्धालुओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया. रामायण पाठ एवं भक्ति गीतों से पूरा क्षेत्र भक्तिमय वातावरण में सराबोर रहा. धार्मिक आयोजन को सफल बनाने में उगन, आदित्य, शिवम, नितीश, नटवर, प्रीतम सहित कई युवाओं ने सक्रिय योगदान दिया. स्थानीय लोगों ने कहा कि इस प्रकार के धार्मिक आयोजन सामाजिक सौहार्द, आध्यात्मिक जागरूकता एवं सांस्कृतिक परंपराओं के संरक्षण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं. उन्होंने भविष्य में भी ऐसे आयोजनों के निरंतर आयोजन की आवश्यकता बतायी.

विज्ञापन
दीपांकर श्रीवास्तव

लेखक के बारे में

By दीपांकर श्रीवास्तव

दीपांकर श्रीवास्तव प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के सहरसा कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन