बिहार बजट विकसित बिहार के स्वप्न को साकार करने के दृढ़ संकल्प का प्रतिबिंबः डॉ लुतफुल्लाह

Published by : Dipankar Shriwastaw Updated At : 03 Feb 2026 6:00 PM

विज्ञापन

बिहार के स्वप्न को साकार करने के दृढ़ संकल्प का प्रतिबिंबः डॉ लुतफुल्लाह

विज्ञापन

सहरसा . जदयू जिला मुख्य प्रवक्ता डॉ. मो लुतफुल्लाह ने बिहार के बजट पर अपनी प्रतिक्रिया देते कहा कि बजट मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की दूरदर्शी सोच, जनकल्याण के प्रति उनकी अटूट प्रतिबद्धता व विकसित बिहार के स्वप्न को साकार करने के उनके दृढ़ संकल्प का प्रतिबिंब है. बजट में सात निश्चय पार्ट थ्री के लक्ष्यों को प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाने के साथ महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण, युवाओं के लिए अवसर सृजन, उद्योगों को गति देने, किसानों की समृद्धि, शिक्षा व आधारभूत संरचना के सुदृढ़ीकरण व गांव से शहर तक निर्बाध कनेक्टिविटी पर विशेष जोर दिया गया है. उन्होंने कहा कि वर्ष 2004–5 में बिहार का बजट मात्र 23,885 करोड़ था. वहीं आज इस वित्त वर्ष में यह बढ़कर 3,47,589 करोड़ हो चुका है. बिहार के बजट का आकार लगभग 15 गुना बढ़ा है. साथ ही कर्पूरी ठाकुर किसान सम्मान निधि के तहत बिहार के किसानों को सालाना तीन हजार रूपए के अतिरिक्त सहायता देने की घोषणा की गयी है. जो अन्नदाताओं के सम्मान, सशक्तिकरण एवं आय बढ़ाने की दिशा में एक ऐतिहासिक एवं दूरगामी कदम है. उन्होंने कहा कि बिहार के लोकप्रिय मुख्यमंत्री ने बिहार को देश के शीर्ष पांच विकसित राज्यों में शामिल करने का जो लक्ष्य निर्धारित किया है पूर्ण विश्वास है कि यह बजट उनके इस लक्ष्य को मूर्त रूप देने में एक ठोस और निर्णायक सिद्ध होगा.

विज्ञापन
Dipankar Shriwastaw

लेखक के बारे में

By Dipankar Shriwastaw

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन