ट्रैक्टर पलटने से चार की मौत

नवहट्टा (सहरसा) : शादी के बाद वापस घर जा रही बरात गाड़ी (ट्रैक्टर) के पलट जाने से घटनास्थल पर ही चार बराती की मौत हो गयी, जबकि वर-वधु सहित सात लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गये. मरने वालों में तीन दस वर्ष के बच्चे व एक 18 वर्ष का युवक शामिल है. ट्रैक्टर पर […]
नवहट्टा (सहरसा) : शादी के बाद वापस घर जा रही बरात गाड़ी (ट्रैक्टर) के पलट जाने से घटनास्थल पर ही चार बराती की मौत हो गयी, जबकि वर-वधु सहित सात लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गये. मरने वालों में तीन दस वर्ष के बच्चे व एक 18 वर्ष का युवक शामिल है. ट्रैक्टर पर 20 लोग सवार थे. घटना गुरुवार दोपहर की है. नवहट्टा प्रखंड के मोहनपुर पंचायत के पिरगंज गांव से शादी रचाकर बराती अपने गांव दरभंगा जिला के कुशेश्वर स्थान के बगल में झाझा कोदरा लौट रहे थे.
तभी कर्णपुर-राजनपुर पथ के चंद्रायण कुंदह पुनर्वास के बीच ट्रैक्टर पलट गया. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ट्रैक्टर तेज गति से जा रहा था. चंद्रायण की ओर से तेज गति से आ रही एक बाइक को बचाने के कारण ट्रैक्टर पलट गया. इसमें लड़की के भाई सहित चार व्यक्ति की मौत हो गयी. सूचना मिलते ही घटना स्थल पर पहुंचे बीडीओ प्रतिमा सिन्हा व थानाध्यक्ष मनोज प्रसाद सिंह ने तीन शव को अपने कब्जे में ले लिया, लेकिन चंद्रायण से आये लड़की के भाई सुमित कुमार (10 वर्ष) का शव अब तक नहीं मिला है.
थानाध्यक्ष ने तीन शव मारकंद कुमार (10 वर्ष), छोटे लाल कुमार (10 वर्ष), दुलाचंद्र कुमार (18 वर्ष) की पुष्टि की, जबकि वर सुशील कुमार ने कहा कि घटनास्थल से इलाज के लिए लड़की सोनी कुमारी के भाई को भेजा गया. उसकी मौत हो गयी, लेकिन वह लड़का नहीं मिल रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










