सोनी को जिंदा जला डाला

Published at :20 Mar 2014 4:48 AM (IST)
विज्ञापन
सोनी को जिंदा जला डाला

सहरसा : मंगलवार की देर रात शहर के वार्ड नंबर 22 स्थित मसोमात पोखर के पास दिलीप दास की विवाहित पुत्री सुनीता देवी उर्फ सोनी को दहेज लोभियों के द्वारा जिंदा जला दिये जाने का मामला प्रकाश में आया है. इस बाबत मृतका के पिता ने सदर थाना में दर्ज करायी गयी प्राथमिकी में बताया […]

विज्ञापन

सहरसा : मंगलवार की देर रात शहर के वार्ड नंबर 22 स्थित मसोमात पोखर के पास दिलीप दास की विवाहित पुत्री सुनीता देवी उर्फ सोनी को दहेज लोभियों के द्वारा जिंदा जला दिये जाने का मामला प्रकाश में आया है. इस बाबत मृतका के पिता ने सदर थाना में दर्ज करायी गयी प्राथमिकी में बताया कि बीते वर्ष मई महीने में उसने अपनी बेटी की शादी भर्राही वार्ड नंबर छह निवासी संजय दास से की थी.

शादी में इनलोगों के द्वारा सामाजिक रस्मों रिवाज से बेटी को विदा भी किया गया था, लेकिन कुछ ही दिनों बाद उसके ससुराल पक्ष के लोगों द्वारा 70 हजार रुपया नकद दिये जाने को लेकर दबाव बनाया जाने लगा. इस वजह से पति-पत्नी में भी हमेशा झगड़ा होते रहता था. पीड़ित पिता ने बताया कि सोमवार को उसकी बेटी अपने पति के साथ आयी थी. जिसे समझा कर भेज दिया गया था. पीड़ित ने बताया कि देर रात बेटी के चिल्लाने के आवाज आने पर उसकी मां चानो देवी जब बेटी के मकान में पहुंचती है तो वह आग की लपटों से जल रही थी. झुलस रही मृतका ने अपनी मां को बताया था कि उसे संजय दास ने जान से मारने की कोशिश की है.

इसके पूर्व स्थानीय लोगों ने गंभीर रूप से जख्मी महिला को सदर अस्पताल में भरती कराया, जहां डॉक्टरों ने उसेमृत घोषित कर दिया. सदर थानाध्यक्ष एसके चौबे ने बताया कि पिता के बयान पर दूसरे पक्ष के किंदो दास, उर्मिला देवी, किशोर दास, शंकर दास, रंजय दास सहित अन्य को नामजद अभियुक्त बनाया गया है. शव को पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया गया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन