एसडीओ बता रिचार्ज करने का दिया आदेश

Published at :07 Mar 2014 3:06 AM (IST)
विज्ञापन
एसडीओ बता रिचार्ज करने का दिया आदेश

सहरसा : स्वयं को सदर एसडीओ बताते जिला कोषागार पदाधिकारी शंभु कुमार आर्य को फोन कर मोबाइल रिचार्ज कराने का निर्देश दिया. इतना ही नहीं कॉल करने वालों ने अन्य चार नंबर देते उन सबों पर भी रिचार्ज कराने का आदेश दिया. टीओ श्री आर्य ने बताया कि गुरुवार को मैट्रिक परीक्षा होने के कारण […]

विज्ञापन

सहरसा : स्वयं को सदर एसडीओ बताते जिला कोषागार पदाधिकारी शंभु कुमार आर्य को फोन कर मोबाइल रिचार्ज कराने का निर्देश दिया. इतना ही नहीं कॉल करने वालों ने अन्य चार नंबर देते उन सबों पर भी रिचार्ज कराने का आदेश दिया. टीओ श्री आर्य ने बताया कि गुरुवार को मैट्रिक परीक्षा होने के कारण प्रथम पाली का प्रश्न पत्र निकालने के बाद वे अपने आवास चले गये.

दोबारा कार्यालय आने के क्रम में सदर एसडीओ के आवास से आगे बढ़ने पर 11 बज कर 47 मिनट पर उनके सरकारी मोबाइल नंबर 9473191344 पर 9708151025 से कॉल आया. कॉलर ने स्वयं को सिविल एसडीओ बताया और अपना पर्सनल नंबर 9661919775 दे उस पर एक हजार रुपये का रिचार्ज कराने का आदेश दिया. आदेश के पालन के लिए टीओ नया बाजार स्थित काउंटर गये.

वहीं इन्हें उसी नंबर से दोबारा कॉल आया और शीघ्र रिचार्ज कराने का आदेश देते कहा कि वे चार और नंबर दे रहे हैं, जिन सबों पर भी एक -एक हजार रुपये का रिचार्ज करवा दें. कॉलर द्वारा जल्दबाजी में और दबाव दिये जाने के कारण टीओ को संदेह हुआ और वे कार्यालय पहुंच सदर एसडीओ से जानकारी ली. एसडीओ के नकारने के बाद टीओ ने चैन की सांस ली.

एसडीओ के आदेश पर कॉलर के नंबर पर फोन किया तो रिसीव करने वाली एक लड़की ने बताया कि यह भागलपुर का नंबर है. एसडीओ ने थानाध्यक्ष सूर्यकांत चौबे को बुला दोनों मोबाइल नंबरों की तहकीकात व कार्रवाई करने का निर्देश दिया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन