मैट्रिक परीक्षा के पहले दिन दो निष्कासित

Published at :07 Mar 2014 3:06 AM (IST)
विज्ञापन
मैट्रिक परीक्षा के पहले दिन दो निष्कासित

सहरसा : जिले भर में मैट्रिक की परीक्षा गुरुवार को कदाचार के माहौल में शुरू हुई. द्वितीय पाली में कदाचार करते पकड़े जाने पर एसएनएस कॉलेज केंद्र से दो परीक्षार्थियों को निष्कासित किया गया. गुरुवार को सुबह से ही परीक्षार्थियों का केंद्र पर आना शुरू हो गया था. परीक्षार्थी के साथ उनके अभिभावक भी थे. […]

विज्ञापन

सहरसा : जिले भर में मैट्रिक की परीक्षा गुरुवार को कदाचार के माहौल में शुरू हुई. द्वितीय पाली में कदाचार करते पकड़े जाने पर एसएनएस कॉलेज केंद्र से दो परीक्षार्थियों को निष्कासित किया गया. गुरुवार को सुबह से ही परीक्षार्थियों का केंद्र पर आना शुरू हो गया था.

परीक्षार्थी के साथ उनके अभिभावक भी थे. सभी केंद्रों पर परीक्षार्थियों को अपना कमरा व रौल नंबर तलाशने में थोड़ी परेशानी हुई. परीक्षा के दौरान सभी केंद्रों के इर्द-गिर्द अभिभावकों की भीड़ लगी रही. जिला प्रशासन द्वारा लागू किये गये निषेधाज्ञा की धज्जी उड़ती रही. नकल कराने वाले अभिभावक भी परीक्षा केंद्र की खिड़कियों पर बेरोक टोक चिट पुरजा पहुंचाते रहे.

जिला प्रशासन द्वारा कदाचार मुक्त वातावरण में परीक्षा संचालन कराये जाने का दावा भी पूरी तरह बेमानी दिखा. किसी भी केंद्र पर कदाचार को रोकने के लिए पर्याप्त संख्या में पुलिस बलों की तैनाती नहीं की गयी थी. हालांकि सभी केंद्रों पर बारी-बारी से सदर एसडीओ राजेश कुमार सिंह व एसडीपीओ प्रेमसागर ने निरीक्षण किया. अधिकारियों ने केंद्राधीक्षक सहित छात्र-छात्राओं को चोरी करते पकड़े जाने पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी.

स्थानीय जिला गल्र्स हाई स्कूल के निरीक्षण के दौरान परिसर में भवन निर्माण के मुंशी द्वारा नकल कराते देखे जाने पर उसे कब्जे में ले लिया. विद्यालय की प्रधानाध्यापिका के समक्ष उसे प्रस्तुत कर सख्त हिदायत देते छोड़ दिया गया. इसी तरह मनोहर हाई स्कूल में भी होमगार्ड की मौजूदगी में चिट पहुंचाते देख एसडीओ ने उसे चेतावनी देते सख्ती से ड्यूटी करने को कहा. अनुग्रह नारायण सिंह स्मारक उच्च विद्यालय केंद्र पर एक छात्र को चिट करते देख केंद्राधीक्षक को शिकायत करते कार्यरत महिला कर्मी द्वारा सभी छात्राओं की तलाशी करवायी गयी.

खिड़की पर चढ़े थे अभिभावक

परीक्षा के पहले दिन चिट कराने वालों की खूब चली. लगभग सभी केंद्रों पर चोरी कराने का नजारा बना रहा. महिला कॉलेज के पूर्वी व दक्षिणी दीवार फांदी जाती रही. वहां तैनात होमगार्ड के जवान मूकदर्शक बने रहे. वहीं गल्र्स हाई स्कूल के पश्चिम व दक्षिण की ओर से चिट पहुंचाने वालों की होड़ लगी रही. पुलिस बल के नदारद रहने के कारण यहां प्लस टू के दो मंजिले भवन पर भी चढ़ अभिभावकों ने खिड़की से चिट पहुंचाने में सफलता पा ली. यही हाल जिला स्कूल का भी रहा. एमएलटी कॉलेज के पूर्वी भाग में चिट कराने वालों का स्थायी जमघट बना रहा. पुलिस पेट्रोलिंग नहीं होने के कारण ये यहीं लगातार बने रहे और परीक्षार्थी को नकल कराते रहे. पहले दिन परीक्षा के दोनों पालियों में कदाचार की यह स्थिति बनी रही.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन