प्रवीण आनंद भी मधेपुरा से लड़ेंगे चुनाव

Published at :07 Mar 2014 3:03 AM (IST)
विज्ञापन
प्रवीण आनंद भी मधेपुरा से लड़ेंगे चुनाव

सहरसा : गुरुवार को बिहार मुक्ति मोरचा के बैनर तले प्रकाश चंद्र झा की अध्यक्षता में एक बैठक की गयी. इसमें कोसी क्षेत्र की जन समस्याओं के लिए हमेशा आंदोलन करने वाले जिप सदस्य प्रवीण आनंद को लोकसभा प्रत्याशी बनाने का निर्णय लिया गया. बैठक को संबोधित करते वक्ताओं ने कहा कि मधेपुरा लोकसभा में […]

विज्ञापन

सहरसा : गुरुवार को बिहार मुक्ति मोरचा के बैनर तले प्रकाश चंद्र झा की अध्यक्षता में एक बैठक की गयी. इसमें कोसी क्षेत्र की जन समस्याओं के लिए हमेशा आंदोलन करने वाले जिप सदस्य प्रवीण आनंद को लोकसभा प्रत्याशी बनाने का निर्णय लिया गया.

बैठक को संबोधित करते वक्ताओं ने कहा कि मधेपुरा लोकसभा में स्थानीय व संघर्षशील जिप सदस्य श्री आनंद रेल कारखाना, मेडिकल कॉलेज, बंगाली बाजार ओवरब्रिज, मत्स्यगंधा झील व पंचगछिया को अनुमंडल बनाने की मांग को लेकर हमेशा प्रयासरत रहे है. बैठक में अमोद कुमार, बच्च कामत, नीरज कुमार सिंह, परशुराम ठाकुर, नागो दास, अशोक कुमार, मोहन कुमार, मिथिलेश कुमार, आशीष झा, मो रहमान, मो गफार आदि मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन