चुनाव में नोटा देगा राजनीतिक दलों को टक्कर

Published at :06 Mar 2014 1:44 AM (IST)
विज्ञापन
चुनाव में नोटा देगा राजनीतिक दलों को टक्कर

सहरसा : लोकसभा चुनाव 2014 सूबे सहित कोसी के लोगों के लिए कई मायने में खास साबित होने वाला है. इस चुनाव में राजनीतिक दलों के प्रत्याशियों से जोर आजमाइश करने के लिए आयोग ने नोटा का विकल्प जारी किया है. इवीएम में ही नोटा का बटन भी मौजूद रहेगा. जिसका प्रयोग मतदाता स्वतंत्र रूप […]

विज्ञापन

सहरसा : लोकसभा चुनाव 2014 सूबे सहित कोसी के लोगों के लिए कई मायने में खास साबित होने वाला है. इस चुनाव में राजनीतिक दलों के प्रत्याशियों से जोर आजमाइश करने के लिए आयोग ने नोटा का विकल्प जारी किया है.

इवीएम में ही नोटा का बटन भी मौजूद रहेगा. जिसका प्रयोग मतदाता स्वतंत्र रूप से कर सकेंगे. चुनाव में मतदाता उम्मीदवारों को नापसंद करने की स्थिति में नोटा का बटन दबा सकते हैं. नोटा के प्रयोग करने संबंधी जानकारी चुनाव आयोग व राजनीतिक दलों द्वारा जारी फॉल्स बैलेट में भी मतदाताओं की उपलब्ध करायी जायेगी. मालूम हो कि नोटा का प्रयोग बीते दिल्ली विधान सभा के चुनाव में किया गया था. जिसमें हजारों की संख्या में मतदाताओं ने नोटा का बटन दबा अपनी भावना का इजहार किया था.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन