तीन दिवसीय राज्यस्तरीय प्रतियोगिता 10 से

सहरसा शहर : जिला टेबुल टेनिस संघ की बैठक इण्डोर स्टेडियम में जिलाधिकारी विनोद सिंह गुंजियाल की अध्यक्षता में की गयी. 10 जून से 13 जून तक जिले में आयोजित होने वाली राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के आयोजनपर चर्चा की गयी. जिलाधिकारी श्री गुंजियाल ने कहा कि इस प्रतियोगिता को सफलता पूर्वक संपन्न कराया जायेगा. खिलाड़ियों […]
सहरसा शहर : जिला टेबुल टेनिस संघ की बैठक इण्डोर स्टेडियम में जिलाधिकारी विनोद सिंह गुंजियाल की अध्यक्षता में की गयी. 10 जून से 13 जून तक जिले में आयोजित होने वाली राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के आयोजनपर चर्चा की गयी. जिलाधिकारी श्री गुंजियाल ने कहा कि इस प्रतियोगिता को सफलता पूर्वक संपन्न कराया जायेगा. खिलाड़ियों को ठहराने के लिए कोशी बिहार होटल, सर्किट हाउस, हवाई अड्डा, आईबी व पीडब्लूडी को अधिकृत किया गया है.
जिला टेबुल टेनिस संघ के अध्यक्ष पूर्व विधायक डॉ आलोक रंजन ने कहा कि खिलाड़ियों को आने जाने के लिए गाड़ी व पहचान पत्र निर्गत किया जायेगा. जिला संघ सचिव रौशन सिंह धोनी ने कहा कि चार दिनों तक चलने वाले इस प्रतियोगिता में बिहार के लगभग सभी जिलों के 200 खिलाड़ी एवं 30 प्रशिक्षक व 10 तकनीकी पदाधिकारी भाग लेंगे. सभी मैच सुबह 9 बजे से शाम 7 बजे तक खेला जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




