SAHARSA. सड़क दुघर्टना में बाइक सवार युवक की मौत

Updated:
विज्ञापन
SAHARSA. सड़क दुघर्टना में बाइक सवार युवक की मौत

सड़क दुघर्टना में बाइक सवार युवक की मौत

विज्ञापन

सौरबाजार सहरसा से छत्री कुमार की रिपोर्ट. सड़क दुघर्टना ने बाइक सवार एक युवक की की जान ले ली. घटना सहरसा-मधेपुरा मुख्य मार्ग एनएच 107 पर शनिवार शाम मिक्सचर प्लांट के समीप घटित हुई है. जानकारी के अनुसार मधेपुरा जिला के धुडगाँव निवासी उमेश यादव सहरसा से अपना काम निपटाकर बाइक से वापस घर लौट रहा था, रास्ते में बैजनाथपुर थाना क्षेत्र स्थित मिक्चर प्लांट के पास अचानक उसकी बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गई जिसमें वे गंभीर रूप से जख्मी हो गया.घटना के बाद स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए घायल युवक को इलाज के लिए स्थानीय लॉर्ड बुद्धा मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई है. चिकित्सकों का कहना है की हार्ट अटेक से मौत हुई. बैजनाथपुर थाना अध्यक्ष अमित रंजन ने बताया कि घटना की सूचना प्राप्त हुई है और मामले की जांच-पड़ताल की जा रही है.

विज्ञापन
Manish Kumar

लेखक के बारे में

By Manish Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन