दिव्य ज्योति जागृति संस्थान में गुरु पूर्णिमा महोत्सव आज, वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ होगा गुरु पूजन

गुरु दरवार में उमरी श्रद्धालुओं की भीड़ | Prabhat Khabar Network
सत्तरकटैया स्थित आशुतोष महाराज के आश्रम में गुरु पूर्णिमा महोत्सव की तैयारियां पूरी। वैदिक मंत्रोच्चारण, सत्संग और भंडारे का होगा भव्य आयोजन।
Guru Purnima 2026: सत्तरकटैया (सहरसा). दिव्य ज्योति जागृति संस्थान में बुधवार को गुरु पूर्णिमा महोत्सव श्रद्धा, भक्ति और आध्यात्मिक वातावरण के बीच आयोजित होगा. कार्यक्रम को लेकर आश्रम परिसर में सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं. मंगलवार से ही विभिन्न जिलों से श्रद्धालुओं का आगमन शुरू हो गया है.
सुबह सात बजे से होगा गुरु पूजन
महोत्सव की शुरुआत बुधवार सुबह सात बजे वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ गुरु पूजन से होगी. इसके बाद श्रद्धालुओं के लिए सत्संग, भजन-कीर्तन एवं विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा. पूरे कार्यक्रम को आध्यात्मिक वातावरण में संपन्न कराने की तैयारी की गई है.
श्रद्धालुओं के लिए व्यापक व्यवस्था
संस्थान की ओर से श्रद्धालुओं के ठहरने, भोजन, पेयजल, शौचालय और बिजली की समुचित व्यवस्था की गई है. सत्संग के लिए विशाल पंडाल और मंच तैयार किया गया है. श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए आश्रम परिसर में तोरण द्वार, ध्वनि विस्तारक यंत्र और प्रोजेक्टर भी लगाए गए हैं.
सैकड़ों सेवादार संभालेंगे व्यवस्था
महोत्सव के सफल संचालन के लिए सैकड़ों सेवादारों की प्रतिनियुक्ति की गई है. सभी सेवादारों को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े.
सुरक्षा व्यवस्था भी चाक-चौबंद
श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने भी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं. स्थानीय पुलिस बल के साथ अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई है, ताकि कार्यक्रम शांतिपूर्ण और व्यवस्थित ढंग से संपन्न हो सके.
पूर्व संध्या पर हुआ सत्संग
Guru Purnima 2026: मंगलवार को गुरु पूर्णिमा महोत्सव की पूर्व संध्या पर आश्रम में सत्संग एवं भजन-कीर्तन का आयोजन किया गया. इस दौरान सर्वश्री आशुतोष महाराज के शिष्यों ने श्रद्धालुओं को गुरु पूर्णिमा एवं गुरु पूजा के आध्यात्मिक महत्व की विस्तार से जानकारी दी. संस्थान के बिहार-झारखंड प्रभारी स्वामी यादवेंद्रानंद एवं स्वामी सुकर्मानंद ने तैयारियों का जायजा लेते हुए श्रद्धालुओं से महोत्सव में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने की अपील की.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By लालबहादुर कुमार
पत्रकारिता में 14 वर्षों का अनुभव. प्रिंट मिडिया में वर्ष 2012 से लगातार कार्यरत हैं. वर्तमान में मैं सहरसा जिले के सत्तरकटैया प्रखंड में समाचार संकलन के कार्य में जुटे हैं.उनकी रूचि शिक्षा एवं समाज सेवा है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










