सड़क दुर्घटना में बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल

काशनगर थाना क्षेत्र के पड़रिया गांव में शनिवार दोपहर सड़क दुर्घटना में बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गया.
सोनवर्षाराज. काशनगर थाना क्षेत्र के पड़रिया गांव में शनिवार दोपहर सड़क दुर्घटना में बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. जानकारी के अनुसार, नगर पंचायत के मनोरी गांव निवासी महेंद्र सादा का पुत्र सचिन कुमार शनिवार दोपहर गांव के ही सुनील सादा का पुत्र मिथलेश कुमार के साथ उसकी बहन के ससुराल पड़रिया जा रहा था. इस दौरान पड़रिया गांव स्थित बजरंगबली मंदिर के समीप अनियंत्रित होकर सामने से आ रही ऑटो से टकरा गया. घटना में सचिन कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि मिथलेश कुमार को सिर में चोट आयी है. घटना के बाद सूचना पर पहुंची डायल 112 पुलिस के सहयोग से घायल दोनों युवक को इलाज के लिए सीएचसी लाया गया. जहां दोनों ही घायलों का प्राथमिक उपचार किया जा रहा था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By दीपांकर श्रीवास्तव
दीपांकर श्रीवास्तव प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के सहरसा कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










