तपती गर्मी से अगले दो दिनों तक राहत नहीं, पारा 39 के पार
Author Dipankar shriwastaw
Updated:
विज्ञापन

जिले में जारी तेज गर्मी से अगले दो दिनों तक किसी प्रकार के राहत की संभावना नहीं है, जबकि 28 अप्रैल से मौसम विभाग ने तपती धूप से राहत एवं बारिश होने की संभावना जतायी है.
विज्ञापन
28 अप्रैल से मौसम विभाग ने तपती धूप से राहत एवं बारिश होने की जतायी संभावना
सहरसा. जिले में जारी तेज गर्मी से अगले दो दिनों तक किसी प्रकार के राहत की संभावना नहीं है, जबकि 28 अप्रैल से मौसम विभाग ने तपती धूप से राहत एवं बारिश होने की संभावना जतायी है. मौसम विज्ञान विभाग अगवानपुर द्वारा जारी अल्प अवधि रिपोर्ट में 28 से 30 अप्रैल तक बारिश की संभावना जतायी गयी है, जबकि शनिवार को भी तपती धूप ने जनजीवन प्रभावित कर दिया है. अत्यधिक गर्मी से आम लोगों का घरों से निकलना कठिन हो गया है. अहले सुबह से ही गर्मी अपने परवान पर रहती है. सुबह का तापमान 26.3 डिग्री से ही शनिवार को तेज गर्मी की शुरूआत हुई है. जैसे-जैसे समय आगे बढ़ता है, गर्मी तीखी होती जाती है. जबकि मई व जून महीना अभी दूर है. अब गर्मी परवान चढ़ रही है. मौसम विभाग के जारी बुलेटिन में अगले दो दिनों तक गर्मी बढ़ने की संभावना जतायी गयी है. तापमान के 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक तक जाने की संभावना व्यक्त की गयी है. गर्मी से लोगों के बीमार होने की संख्या में तेजी आ गयी है. बच्चे से लेकर युवा, बूढ़े सभी परेशानी झेल रहे हैं.तापमान में प्रतिदिन हो रही बढ़ोतरी
अप्रैल महीने की शुरुआत से ही मौसम में बदलाव आया था. अब प्रतिदिन तापमान में बढ़ोतरी हो रही है, जो अब तक 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच रहा है. जबकि गर्मी के कारण राह चलना काफी कठिन हो गया है, जबकि पूरा मई, जून व जुलाई बाकी है. मौसम विज्ञान केंद्र ने अगले दो दिन बाद राहत की संभावना व्यक्त की है, लेकिन हालत में सुधार के आसार आसमान के तेवर देख नहीं लग रहा है. अगवानपुर कृषि विज्ञान केंद्र के मौसम वैज्ञानिक जितेंद्र कुमार ने बताया कि शनिवार को पारा 39.3 डिग्री रिकॉर्ड किया गया है. अगले 27 अप्रैल तक तापमान में बढ़ोतरी जारी रहेगी. उसके बाद अगले तीन दिन बारिश की संभावना है. उन्होंने किसों से अनुरोध किया कि शाम के समय कृषि कार्य करें. कृषि कार्य करते समय गमछा, टोपी व कपड़े से सर ढककर रखे. साथ ही घर से बाहर निकलने के समय स्वच्छ पानी की बोतल रखें एवं प्यास लगने पर पानी पीते रहें.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन

लेखक के बारे में
By दीपांकर श्रीवास्तव
दीपांकर श्रीवास्तव प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के सहरसा कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










