डीएम आवास का घेराव
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :05 Jun 2016 3:59 AM (IST)
विज्ञापन

पुनर्गणना की मांग. भेलवा पंचायत के लोगों ने की नारेबाजी पुनर्गणना की मांग को लेकर सत्तरकटैया प्रखंड के भेलवा पंचायत के लोगों ने डीएम आवास का घेराव कर जमकर नारेबाजी की. मुखिया प्रत्याशी अंजन यादव के नेतृत्व में दर्जनों समर्थकों ने बीडीओ पर धांधली का आरोप लगा अविलंब पुनर्गणना की मांग कर रहे थे. सहरसा […]
विज्ञापन
पुनर्गणना की मांग. भेलवा पंचायत के लोगों ने की नारेबाजी
पुनर्गणना की मांग को लेकर सत्तरकटैया प्रखंड के भेलवा पंचायत के लोगों ने डीएम आवास का घेराव कर जमकर नारेबाजी की. मुखिया प्रत्याशी अंजन यादव के नेतृत्व में दर्जनों समर्थकों ने बीडीओ पर धांधली का आरोप लगा अविलंब पुनर्गणना की मांग कर रहे थे.
सहरसा शहर : लोगों ने कहा कि आवेदन देने के बाद भी कोई कुछ सुनने को तैयार नहीं है. मतगणना केंद्र घुसने नहीं दिया जा रहा है. लोगों ने कहा कि मतगणना शुरू होने के बाद अंजन हमेशा आगे चल रहा था. अंजन के नाम के बाद अचानक दूसरे को विजयी घोषित कर दिया गया. घेराव की सूचना मिलते ही सदर एसडीपीओ सुबोध विश्वास, सदर थानाध्यक्ष संजय कुमार सिंह सहित पुलिस बल डीएम आवास पहुंच लोगों को समझा-बुझाकर शांत करा मतगणना केंद्र की ओर ले गये.
एसडीपीओ ने कहा कि नियमसंगत जो भी होगा, वह बिना हंगामा के भी हो सकता है. उन्होंने लोगों से धैर्य रखने की अपील की. जिसके बाद लोगों की जिला स्कूल केंद्र की ओर रवाना हो गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




