नकल करने से रोका, तो दारोगा से की हाथापाई, किया रोड जाम

बैजनाथपुर(सहरसा) : मनोहर हाई स्कूल में चल रही फोकानिया की परीक्षा में परीक्षार्थी को नकल करने से रोका तो परीक्षा उग्र हो गये और जांच कर रहे दारोगा से हाथापाई शुरू कर दी. दारोगा के किसी तरह बच कर निकलने के बाद परीक्षार्थियों ने बाहर निकल सड़क जाम कर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया. पुलिस […]
बैजनाथपुर(सहरसा) : मनोहर हाई स्कूल में चल रही फोकानिया की परीक्षा में परीक्षार्थी को नकल करने से रोका तो परीक्षा उग्र हो गये और जांच कर रहे दारोगा से हाथापाई शुरू कर दी. दारोगा के किसी तरह बच कर निकलने के बाद परीक्षार्थियों ने बाहर निकल सड़क जाम कर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया. पुलिस शिविर प्रभारी के पहुंचने के बाद भी जाम कर रहे लोगों ने नहीं सुनी.
अंत में सदर एसडीओ जहांगीर आलम व एसडीपीओ सुबोध विश्वास के पहुंचने व समझाने-बुझाने के बाद जाम समाप्त कर आवागमन को सामान्य किया. जानकारी के अनुसार मनोहर उच्च विद्यालय केंद्र पर चल रही फोकानिया की परीक्षा के चौथे दिन गुरुवार को वहां खुल कर नकल करने की शिकायत आयी थी. जिस पर पुलिस शिविर से पहुंचे दारोगा भूपेंद्र प्रताप सिंह ने शिकायत को सही पाते सबों को पहले चेतावनी दी. फिर जांच के क्रम में लगभग सभी छात्रों के पास से किताब, गेस पेपर के अलावे पर्याप्त संख्या में चिट-पुरजे मिले.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




