ससुराल वालों पर प्राथमिकी
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :16 Feb 2016 4:40 AM (IST)
विज्ञापन

जानवरों ने नोंच खाया था शव सोनवर्षा राज : स्थानीय थाना क्षेत्र के विराटपुर पंचायत के मनखाही बहियार में सोमवार की दोपहर एक महिला का नग्न अवस्था में शव पाये जाने से सनसनी फैल गयी. मृतका की पहचान खजुराहा पंचायत के कनौआ निवासी बिंदेश्वरी मंडल की पुत्री व अमित मंडल की पत्नी पनिया देवी के […]
विज्ञापन
जानवरों ने नोंच खाया था शव
सोनवर्षा राज : स्थानीय थाना क्षेत्र के विराटपुर पंचायत के मनखाही बहियार में सोमवार की दोपहर एक महिला का नग्न अवस्था में शव पाये जाने से सनसनी फैल गयी. मृतका की पहचान खजुराहा पंचायत के कनौआ निवासी बिंदेश्वरी मंडल की पुत्री व अमित मंडल की पत्नी पनिया देवी के रूप में की गयी. घटना के बाबत मृतका के पिता ने पुलिस को बताया कि पनिया की शादी छह माह पूर्व गांव के ही अमित से पंचो द्वारा करवायी गयी थी.
अमित का पनिया से शादी से पूर्व से संबंध था. जिसे गांव वाले ने रंगे हाथ पकड़ लिया था. इस मामले को लेकर ग्रामीणो ने पंचायत की जिसके बाद दोनों की शादी करवायी गयी थी. लेकिन मृतका के सास, ससुर सहित पति घर से भाग जाने के लिये दबाब बनाते थे. बीते शुक्रवार से गायब पनिया के पिता जब भी ससुराल वालों से पूछते तो कही भाग जाने की बात बतायी जाती थी. लेकिन सोमवार को ग्रामीणों ने नग्न अवस्था में एक महिला का शव देखा.
जिसे जानवरों ने नोंच खाया था. थानाध्यक्ष मो इजहार आलम ने बताया कि मृतका के पिता के बयान पर पति सहित देवर संजीत मंडल, ससुर भरत मंडल, सास डोमनी देवी सहित ननद संजन कुमारी पर नामजद माम दर्ज करवाया गया है. शव को पोस्टमार्टम के लिये सदर अस्पताल भेजा गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










